IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स को मिस कर रहे ऋषभ पंत ने दिया खास मैसेज, टीम ने डगआउट में कराई चैंपियन की एंट्री
Edited By Pushpendra Sharma

IPL 2024 Auction Delhi Capitals Rishabh Pant Comeback Update (Image Credit- IPL)
Edited By Pushpendra Sharma

IPL 2024 Auction Delhi Capitals Rishabh Pant Comeback Update (Image Credit- IPL)
नई दिल्ली: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और दिल्ली कैपिटल्स के स्टार कप्तान ऋषभ पंत एक्सीडेंट के बाद धीरे-धीरे बेहतर हो रहे हैं। हालांकि वह चोट के चलते आईपीएल तो नहीं खेल पाएंगे, लेकिन इस टूर्नामेंट और अपनी टीम को मिस जरूर कर रहे हैं।
शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले से पहले ऋषभ पंत ने ट्वीट कर सुर्खियां बटोर लीं। दरअसल, मैच से पहले कैपिटल्स ने एक ट्वीट पोस्ट कर प्रशंसकों से लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ डीसी की प्लेइंग इलेवन चुनने को कहा। इस पर पंत ने ट्वीट कर कहा- ‘मैं इम्पैक्ट रूल के कारण 13वां खिलाड़ी हूं नहीं तो 12वां खिलाड़ी होता।’
I am 13 th player coz of impact rule otherwise would have been 12 th man 😊😊😊❤️
— Rishabh Pant (@RishabhPant17) April 1, 2023
पंत को आईपीएल के 2021 सीजन के दौरान दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाया गया था। उन्होंने टूर्नामेंट के प्लेऑफ में अपनी जगह बनाई थी। टीम 14 मैचों में 10 जीत के साथ तालिका में शीर्ष पर रही थी, लेकिन उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स (क्वालीफायर 1) और कोलकाता नाइट राइडर्स (एलिमिनेटर) से हार का सामना करना पड़ा। पंत की गैर मौजूदगी में डेविड वॉर्नर टीम की कमान संभाल रहे हैं।
Jersey of Rishabh Pant in Delhi dugout.
A great gesture. 👏 pic.twitter.com/yzwwsxup8i
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 1, 2023
पंत आईपीएल से बाहर रहकर अपनी टीम का समर्थन करते रहेंगे। इसलिए वह खुद को इम्पैक्ट प्लेयर बता रहे हैं। हालांकि कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग कह चुके हैं कि अगर संभव हुआ तो वह पंत को स्टेडियम में टीम के पास लेकर आना चाहेंगे ताकि टीम का हौसला बढ़ाया जा सके।
A lovely picture – Rishabh Pant jersey in the dugout. pic.twitter.com/h1wnXgafsI
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 1, 2023
दिल्ली कैपिटल्स ने अपने डगआउट में ऋषभ पंत की एंट्री कराई। उन्होंने चैंपियन की जर्सी को डगआउट में टांगा, इसलिए ये खास मौका बना।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: