IPL 2023 PBKS vs DC: दिल्ली ने पंजाब को 15 रन से रौंदा, ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बावजूद लिविंगस्टोन नहीं दिला पाए जीत
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023 PBKS vs DC Live Update:
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023 PBKS vs DC Live Update:
IPL 2023 PBKS vs DC: आईपीएल 2023 के 64वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को दिल्ली कैपिटल्स से करारी हार का सामना करना पड़ा। धर्मशाला में खेले गए इस मैच में प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी कैपिटल्स ने किंग्स का खेल खराब करते हुए उसे 15 रनों से मात दी।
पंजाब के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 213 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने 46, पृथ्वी शॉ ने 54 और राइली रूसो ने 37 गेंद पर 83 रनों की तूफानी पारी खेली। अंत में फिल सॉल्ट ने 14 गेंद पर 26 रन बनाए।
वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 198 रन ही बना सकी। किंग्स के बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन ने 48 गेंदेां में 5 चौके-9 छक्के ठोक नाबाद 94 रन जड़े, लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। इस हार के बाद पंजाब किंग्स की टीम 13 मुकाबलों में 12 अंक हासिल करने के बाद आठवें स्थान पर है।
दिल्ली कैपिटल्स- डेविड वार्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), रिले रोसौव, अक्षर पटेल, अमन हाकिम खान, यश ढुल, कुलदीप यादव, एनरिच नार्जे, इशांत शर्मा, खलील अहमद
पंजाब किंग्स- शिखर धवन (c), अथर्व तायदे, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (w), सैम कुरेन, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, कगिसो रबाडा, नाथन एलिस, अर्शदीप सिंह
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: