IPL 2023: RCB की हार का MI के खिलाड़ियों ने मनाया जोरदार जश्न, जमकर झूमे सूर्यकुमार यादव, देखें वीडियो
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023 Mumbai Indians players celebrating RCB defeat
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023 Mumbai Indians players celebrating RCB defeat
IPL 2023: आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटन्स के हाथों हारने वाली रॉयल चैलेंजर बैंलगोर की टीम प्लेऑफ से बाहर हो गई है। जैसे ही गुजरात के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के बल्ले से विनिंग रन निकले तो मुंबई इंडियंस की टीम का ठिकाना नहीं रहा। रोहित शर्मा और टीम के सभी खिलाड़ी झूम उठे। सूर्यकुमार यादव की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
दरअसल, मुंबई इंडियंस के सभी खिलाड़ी गुजरात और आरसीबी के बीच हो रहे अहम मुकाबले को देख रहे थे। जैसे ही आरसीबी हारी तो सभी खिलाड़ियों ने शोर मचाया और हार का जश्न मनाया। ये जश्न इसलिए था क्योंकि आरसीबी की हार के चलते ही मुंबई इंडियंस ने क्वालिफाई करने में सफल हुई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, मुंबई इंडियंस के 14 मैचों में 16 अंक थे। जबकि आरसीबी के पास बेहतर रन रेट के साथ 14 अंक थे। मुंबई को क्वालिफाई करने के लिए आरसीबी की हार की दुआ करनी थी। अंत में हुआ भी ऐसा। गुजरात ने आरसीबी को हरा दिया और इस तरह आरसीबी 14 अंक पर ही सीमित हो गई और एमआई प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी।
Here's the celebrations of our Mumbai Indians boys. They depicted our reaction after today's match 💙🔥 pic.twitter.com/4tFqw4JiCG
— Mumbai Indians FC (@MIPaltanFamily) May 21, 2023
दरअसल, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटन्स के बीच लीग स्टेज का अंतिम मैच खेला गया जिसमें गुजरात टाइटंस से 6 विकेट से जीत दर्ज की। आरसीबी ने पहले खेलते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाए थे। विराट कोहली ने 61 गेंद पर 101 रनों की शानदार पारी खेली थी. जवाब में गुजरात टाइटंस ने इस टार्गेट को 19.1 ओवर में ही हासिल कर लिया और आरसीबी का ट्रॉफी जीतने का सपना एक बार फिर टूट गया। गुजरात के लिए शुभमन गिल ने 52 गेंद पर 104 रन बनाए।
गुजरात टाइटन्स
चेन्नई सुपर किंग्स
लखनऊ सुपर जायंट्स
मुंबई इंडियंस
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: