AUS vs SA: 100वां टेस्ट..45वां शतक..David Warner ने मचा दिया गदर, दिग्गज खिलाड़ियों की लिस्ट में हुए शामिल, देखें वीडियो
Edited By Siddharth Sharma

AUS vs SA David Warner century
Edited By Siddharth Sharma

AUS vs SA David Warner century
AUS vs SA: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का आज सेकंड दिन है। इस मैच में पहले ऑस्ट्रेलिया ने अफ्रीका को 189 रनों पर ऑलआउट कर दिया जिसके बाद अपनी पहली पारी में टीम ने दमदार प्रदर्शन किया। मेजबान टीम ने फिलहाल 27 रनों की लीड ले ली है। ये टीम के दिग्गज खिलाड़ी डेविड वार्नर का 100वां मैच है और इसमें उन्होंने शतक जड़ दिया है और कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं।
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी डेविड वार्नर ने अपने 100वें टेस्ट मैच को यादगार बनाना चाहा। इसके लिए उन्होंने पारी की शुरुआत से ही आराम से गेम खेला और मैदान को समझा जिसके बाद धीरे धीरे अपनी रन गति को आगे बढ़ाते गए। वॉर्नर 100वें टेस्ट मैच में शतक जड़ने वाले दुनिया के 10वें बैटर बन गए हैं। इस मैच में 78वां रन पूरा करते ही वॉर्नर ने टेस्ट करियर में अपने 8000 रन भी पूरे कर लिए। वह टेस्ट मैच में आठ हजार का आंकड़ा छूने वाले आठवें ऑस्ट्रेलियाई बैटर हैं।
💯 in Test 💯!
Well played, David Warner! #PlayOfTheDay#AUSvSA | @nrmainsurance pic.twitter.com/DsgFyoBvLR
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 27, 2022
इस तूफानी शतक की बदौतल वार्नर ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 45 शतक पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही वे सबसे ज्यादा शतक वाले एक्टिव प्लेयर्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनसे उपर इस लिस्ट में सिर्फ विराट कोहली हैं जिनके नाम 73 शतक हैं।
डेविड वार्नर अपने 100वें टेस्ट मैच में शतक जड़ने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं। उनसे पहले रिकी पॉटिंग ये कारनामा कर चुके हैं। पॉटिंग ने दो 100वें मैच में दो शतक जड़ दिए थे जिसको अभी तक कोई भी तोड़ नहीं पाया है। डेविड वॉर्नर भी दोनों पारियों में शतक जड़कर पॉटिंग की बराबरी करना चाहेंगे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: