PAK vs NZ: पाकिस्तान की वनडे टीम में सालभर बाद लौटा धाकड़ बल्लेबाज, हारिस सोहेल बाहर
Edited By Pushpendra Sharma

PAK vs NZ Iftikhar Ahmed
Edited By Pushpendra Sharma

PAK vs NZ Iftikhar Ahmed
नई दिल्ली: पाकिस्तान की टीम इन दिनों न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है। पांच मैचों की सीरीज का दूसरा मैच शनिवार को रावलपिंडी में खेला जा रहा है। इस बीच चाचा के नाम से मशहूर पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज इफ्तिखार अहमद को गुड न्यूज मिल गई है। उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी तीन मैचों के लिए पाकिस्तान की वनडे टीम में शामिल कर लिया गया है। वह चोटिल हारिस सोहेल की जगह लेंगे। दरअसल, हारिस को पहले एकदिवसीय मैच की पूर्व संध्या पर फील्डिंग अभ्यास के दौरान बाएं कंधें में चोट लग गई थी। इफ्तिखार कराची में टीम से जुड़ेंगे। वहीं पाकिस्तान की टीम रविवार को कराची के लिए उड़ान भरेगी।
34 साल के सोहेल की जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली सीरीज के लिए तीन साल में पहली बार पाकिस्तान की वनडे टीम में वापसी हुई थी। उन्हें इसके लिए भी बरकरार रखा गया था, लेकिन चोट के चलते वे बाहर हो गए। चोट सोहेल के लिए आगामी वनडे विश्व कप से पहले बड़ा झटका है। पाकिस्तान अगस्त में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन और एकदिवसीय मैच खेलेगा और फिर उसके पास एशिया कप है। सोहेल ने 45 एकदिवसीय मैच खेले हैं। वह 2015 और 2019 में पाकिस्तान की विश्व कप टीम का हिस्सा थे।
Iftikhar Ahmed replaces Haris Sohail in ODI squad
Read more ➡️ https://t.co/hvGg226gMr#PAKvNZ
— PCB Media (@TheRealPCBMedia) April 29, 2023
32 साल के इफ्तिखार ने सिर्फ 10 एकदिवसीय मैच खेले हैं। नौ पारियों में 132 रन और नाबाद 32 रन के उच्चतम स्कोर के साथ बल्ले से उनका रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है, लेकिन सोहेल की गैरमौजूदगी और शान मसूद की खराब फॉर्म के बाद पाकिस्तान के मध्य क्रम में उनकी जगह बन गई। इस तरह इफ्तिखार ने सालभर बाद टीम में एक बार फिर जगह बना ली। हाल ही उन्होंने टी-20 में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 में उन्होंने 24 गेंदों में 3 चौके-6 छक्के ठोक 250 की स्ट्राइक रेट से 60 रन ठोके थे, हालांकि वे टीम को जीत नहीं दिला पाए। उन्होंने इसके लिए अपने देश से माफी भी मांगी थी। शान मसूद को दूसरे वनडे से हटा दिया गया। उनकी जगह अब्दुल्ला शफीक ने ली है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: