PAK vs NZ: इंटरनेशनल मैच में बड़ा ब्लंडर, अलीम डार ने पकड़ी गलती, 6 मिनट तक रुका रहा मैच

PAK vs NZ Aleem Dar

PAK vs NZ Aleem Dar

नई दिल्ली: पाकिस्तान गजब है। यूं तो एशिया कप और इंटरनेशनल मैच कराने की दम भरता है, लेकिन मैच के बेसिक्स पर ही ध्यान नहीं देता। ऐसा ही नजारा शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे में सामने आया। पाकिस्तान क्रिकेट की एक गलती के चलते दुनियाभर में उसकी किरकरी हो गई।

विज्ञापन

अंपायर ने पैरों से मापकर सुधारी गलती

हुआ यूं कि मैच में पहला ओवर फेंके जाने के बाद पता चला कि 30-यार्ड सर्कल का माप गलत है। दरअसल, ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि दूसरे वनडे के लिए एक नई पिच तैयार की गई थी, लेकिन 30 गज के सर्कल को बिना बदलाव छोड़ दिया गया। ऑन-फील्ड अंपायर अलीम डार का जब इस ब्लंडर पर ध्यान गया तो उन्होंने तुरंत एक्शन लिया। उन्होंने दूसरे ओवर से पहले कदमों से नापकर घेरे की माप तय की। इस तरह घेरे की माप तय करने में करीब छह मिनट का समय बर्बाद हो गया।

विज्ञापन
और पढ़िए – WTC Final से पहले बोला पुजारा का बल्ला, 12 मैचों में 7 शतक ठोक तोड़ डाला वसीम जाफर का रिकॉर्ड

विज्ञापन

क्या है 30 गज का गणित 

दरअसल, वनडे क्रिकेट में तीन पावरप्ले होते हैं। पहले से 10वें ओवर तक 30-यार्ड सर्कल के बाहर अधिकतम दो फील्डर को रखने की अनुमति होती है। वहीं ओवर 11-40 के दौरान अधिकतम चार फील्डर और 41-50 ओवर के दौरान अधिकतम पांच खिलाड़ियों को 30-यार्ड सर्कल के बाहर रख सकती हैं।

और पढ़िए – IND vs PAK: सचिन तेंदुलकर ने 2011 सेमीफाइनल का ऐसा मोमेंट किया शेयर, जिसे जान आपको भी खिलाड़ियों पर होगा गर्व

अलीम डार का सम्मान

अंपायर अलीम हाल ही आईसीसी के एलीट पैनल से रिटायर हुए हैं। डार को एलीट पैनल अंपायर के रूप में उनके असाधारण करियर के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें पिंडी क्रिकेट स्टेडियम में आईसीसी के सम्मान समारोह के दौरान नवाजा गया। एलीट पैनल में अंपायर के रूप में अलीम डार की यात्रा हाल ही समाप्त हुई है। 54 वर्षीय अंपायर ने टेस्ट, ODI और T20I के 435 मैचों में अंपायरिंग करने के बाद मार्च में पद छोड़ दिया था। हालांकि वे अभी भी पाकिस्तान में घर में खेले जाने वाले मैचों में काम कर सकते हैं। अंपायरों के अंतर्राष्ट्रीय पैनल में जगह पाने पर उन्हें दौरे पर भी जाना पड़ सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ