IPL 2023: बाप रे! जडेजा ने गच्चा देकर उड़ा दी Stoinis की गिल्लियां, हैरान रह गया बल्लेबाज, देखें
Edited By Bhoopendra Rai

LSG vs CSK Marcus Stoinis bowled by Jadeja
Edited By Bhoopendra Rai

LSG vs CSK Marcus Stoinis bowled by Jadeja
IPL 2023: आईपीएल का 44वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच इकॉना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में चेन्नई की टीम पूरी तरह से हावी हो गई है। स्टार गेंदबाज रवींद्र जडेजा ने एक कमाल की गेंद से मार्कस स्टोइनिस को क्लीन बोल्ड कर दिया। आउट होने के बाद बल्लेबाज हैरान रह गया। उसे यकीन ही नहीं हुआ कि गेंद कैसे से स्टंप में घुस गई।
मार्कस स्टोइनिस पांचवे नंबर पर बैटिंग करने आए थे। उन्होंने पहली ही गेंद पर चौका लगाया था। इसके बाद उन्होंने अगले ओवर में तीसरी बॉल डॉट खेली। फिर चौथी गेंद पर 2 रन लिए। इसके बाद बारी थी पांचवी गेंद की, जिस पर वह चारों खाने चित हो गए और जडेजा ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। आउट होने के बाद वह खुद हैरान-परेशान दिखे और निराश होकर वापस पवेलियन लौटे। उन्होंने 4 गेंद पर 5 रन बनाए।
https://twitter.com/IPL/status/1653716716189528065?s=20
अगर मैच की बात करें तो चेन्नई की टीम ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। पहले 6 ओवर में सीएसके के गेंदबाजों ने कमाल की बॉलिंग की है। लखनऊ ने 31 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद सीएसके की तरफ से कसी हुई गेंदबाजी जारी है। 10 ओवरों का खेल होने तक सीएसके ने 5 विकेट खोकर 45 रन बना लिए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: