नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स और सन राइजर्स हैदराबाद के बीच चेन्नई में खेले गए आईपीएल के 29वें मुकाबले में सीएसके ने एक बार फिर शानदार जीत दर्ज की। चेन्नई ने हैदराबाद को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस मैच में एमएस धोनी ने शानदार फील्डिंग का नजारा पेश करते हुए न सिर्फ स्टंपिंग की, बल्कि बेहतरीन कैच और रनआउट भी किया। वहीं रवींद्र जडेजा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए, तो लक्ष्य का पीछा करते हुए ओपनर डेवॉन कॉनवे ने 77 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को धमाकेदार जीत दिलाई। इस जीत के बाद सीएसके टीम 6 मैचों में से 4 में जीत के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

विज्ञापन

मेरे करियर का लास्ट फेज, जिसका आनंद लेना महत्वपूर्ण 

सीएसके कप्तान एमएस धोनी ने जीत के बाद कहा- सब कुछ कहा और किया। ये मेरे करियर का लास्ट फेज है, चाहे मैं कितना भी लंबा खेलूं, इसका आनंद लेना महत्वपूर्ण है। यहां आकर अच्छा लग रहा है। फैंस ने मुझे बहुत प्यार और स्नेह दिया है। वे मुझे सुनने के लिए हमेशा इंतजार करते हैं।

विज्ञापन

धोनी ने अपने गेंदबाजों की तारीफ कर कहा- आपको पथिराना का एक्शन समझने के लिए समय चाहिए। हमने मलिंगा के साथ ऐसा देखा है। उसका एक्शन अजीब, लेकिन लाइन और लेंथ बेहतरीन है। उसके खिलाफ रन बनाना मुश्किल है।

विज्ञापन

निश्चित रूप से बूढ़ा हो चुका हूं और इससे दूर नहीं हो सकता

धोनी ने आगे कहा- मुझे दूसरी पारी में ज्यादा ओस की उम्मीद नहीं थी इसलिए बल्लेबाजी करने से हिचकिचा रहा था, लेकिन तेज गेंदबाजों ने आखिरी कुछ ओवरों में काफी अच्छी गेंदबाजी की। मैं हमेशा उनसे कहता हूं कि फील्ड सेटिंग की पहली प्राथमिकता आपके पास है।

विज्ञापन

धोनी ने अपने कैच पर कहा- इसके बावजूद उन्होंने मुझे बेस्ट कैच का अवॉर्ड नहीं दिया, लेकिन फिर भी मुझे लगता है कि यह शानदार कैच रहा। लोगों को लगता है कि विकेट के पीछे ये आसान काम है, लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं है। मुझे अभी भी एक मैच याद है – बहुत समय पहले राहुल द्रविड़ कीपिंग कर रहे थे और उन्होंने ऐसा ही एक कैच पकड़ा। निश्चित रूप से मैं बूढ़ा हो चुका हूं और इससे दूर नहीं हो सकता।

https://twitter.com/IPL/status/1649475056664473600

विज्ञापन

https://twitter.com/DHONIism/status/1649470541156454400

विज्ञापन

https://twitter.com/Vineeth_777/status/1649469783367098378

और पढ़िए – IPL 2023 Points Table: चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स से छीना नंबर 1 का ताज, आरसीबी को भी हुआ फायदा

क्या धोनी इस सीजन बाद लेंगे संन्यास?

41 साल के धोनी टी-20 में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले विकेटकीपर बन गए। उन्होंने इस मुकाबले में मार्करम को कैच किया तो वहीं मयंक अग्रवाल को स्टंप आउट कर पवेलियन भेजा। वहीं वाशिंगटन सुंदर को शानदार फील्डिंग कर रनआउट किया। धोनी आईपीएल से संन्यास कब लेंगे, इसे लेकर हर बार अटकलें लगती रहती हैं, लेकिन पिछले साल उन्होंने कहा था कि वे चेन्नई में अपना आखिरी मैच खेलना चाहेंगे। जबकि हाल ही एक ईवेंट में उन्होंने कहा था कि संन्यास पर  अभी फैसला लेने के लिए काफी वक्त है। अगर अभी मैं कुछ कहता हूं तो कोच दबाव में आ सकते हैं। धोनी के ताजा बयान ने एक बार फिर फैंस के बीच अटकलें तेज कर दी हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ