IPL 2023 KKR vs LSG: रिंकू सिंह ने छक्के ठोक लूटी महफिल, लखनऊ ने रोमांचक मुकाबले में केकेआर को दी शिकस्त
Edited By Pushpendra Sharma

IPL 2023 KKR vs LSG
Edited By Pushpendra Sharma

IPL 2023 KKR vs LSG
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल के 68वें मुकाबले में 1 रन से शिकस्त दी। रोमांचक मैच में केकेआर के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर महफिल लूटी, लेकिन वह महज एक रन से चूक गए। इस जीत के बाद जहां एलएसजी ने 17 अंकों के साथ क्वालिफाई कर लिया, तो वहीं केकेआर की उम्मीदों पर पानी फिर गया। एलएसजी अब एलिमिनेटर में नजर आएगी।
केकेआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। ईडन गार्डंस में खेले गए मैच में एलएसजी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम 175 रन बना सकी और एक रन से मुकाबला हार गई। रिंकू सिंह ने 33 गेंदों में 67 रन बनाकर मैच बनाने की कोशिश की, लेकिन करीबी मुकाबले में यश ठाकुर ने लास्ट ओवर में अच्छी गेंदबाजी कर मैच बचा लिया।
रहमानुल्लाह गुरबाज, जेसन रॉय, वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा (कप्तान), आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, शार्दुल ठाकुर, सुनील नारायण, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती
क्विंटन डी कॉक, करण शर्मा, प्रेरक मांकड़, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, क्रुणाल पांड्या (कप्तान), आयुष बडोनी, कृष्णप्पा गौतम, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, मोहसिन खान
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: