IPL 2023: जॉनी बेयरस्टो आईपीएल से बाहर, पंजाब किंग्स को मिल गई नई 'रन मशीन'

IPL 2023 Punjab Kings Jonny Bairstow Matthew Short

IPL 2023 Punjab Kings Jonny Bairstow Matthew Short

नई दिल्ली: जॉनी बेयरस्टो आईपीएल 2023 से आधिकारिक रूप से बाहर हो गए हैं। पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज को सितंबर में लगी चोट से नहीं उबर पाए हैं। इस कारण उन्हें पूरे सीजन से बाहर कर दिया गया है। अनकैप्ड ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट 2023 सीजन के लिए बेयरस्टो की जगह लेंगे।

विज्ञापन

बीसीसीआई ने रिप्लेसमेंट के लिए कहा

फरवरी के अंत में खिलाड़ी के ट्रेनिंग शुरू करने के बाद से पंजाब किंग्स बीसीसीआई के जरिए ईसीबी के संपर्क में थी। इस हफ्ते बेयरस्टो ने यॉर्कशायर नेट्स में बल्लेबाजी शुरू की और उनके मई में खेले जाने वाले काउंटी चैम्पियनशिप के डिवीजन 2 में शामिल होने की उम्मीद है, लेकिन बीसीसीआई ने शनिवार को किंग्स को रिप्लेसमेंट के साथ आगे बढ़ने के लिए इंफॉर्म कर दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

बेयरस्टो एक के बाद एक चोट से जूझे हैं। पहले उनके पैर में चोट लगी इसके बाद उनके टखने में चोट लग गई। दोस्तों के साथ गोल्फ खेलते समय वह फिसल गया थे। जिसके बाद कई फ्रैक्चर हो गए। उसके बाद से वह इंग्लैंड के लिए टी20 विश्व कप भी नहीं खेल पाए। उन्हें पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के साथ-साथ ILT20 से भी बाहर कर दिया गया। पिछले आईपीएल में बेयरस्टो ने 11 पारियों में 23.00 की औसत से 144.57 की स्ट्राइक रेट के साथ दो अर्धशतकों के साथ 253 रन बनाए थे।

विज्ञापन

पहली बार आईपीएल खेलेंगे रन मशीन शॉर्ट

शॉर्ट के लिए यह उनका पहला आईपीएल अनुभव होगा। वह हाल ही में बिग बैश लीग में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट थे, जहां एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए ओपनिंग करते हुए उन्होंने 458 रन ठोके। ये टूर्नामेंट में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर था। उन्होंने 35.23 की औसत और 144.47 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। होबार्ट हरिकेंस के खिलाफ मैच में उन्होंने 230 रनों का पीछा करते हुए नाबाद 100 रन ठोक डाले थे। वह एक ऑफस्पिनर भी हैं। उन्होंने बीबीएल के दौरान पावरप्ले में गेंदबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 7.13 की इकॉनमी से कुल 11 विकेट लिए। ऑल-फॉर्मेट खिलाड़ी शॉर्ट ने ऑस्ट्रेलिया के घरेलू सेशन के दूसरे भाग के दौरान फर्स्ट क्लास और लिस्ट ए क्रिकेट में तीन शतक ठोके। वह अपने गृह राज्य विक्टोरिया के लिए खेलते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ