IPL 2023: डेथ ओवर में बेहतर गेंदबाजी के लिए सबसे ज्यादा कौन सी चीज जरूरी है? हर्षल पटेल ने दिया ये जवाब

Harshal Patel

Harshal Patel

विज्ञापन

IPL 2023: आईपीएल 2023 के 65वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर बैंलगोर की टीम ने 8 विकेट से सनराइजर्स हैदराबाद को हरा दिया। इस मुकाबले में हर्षल पटेल ने 4 ओवर में 37 रन देकर 1 विकेट निकाला था। हर्षल को इस सीजन विकेट तो ज्यादा नहीं मिले, लेकिन कई मौकों पर उन्होंने टीम के लिए अपनी सटीक गेंदबाजी का काफी रन बचाए हैं। वह डेथ ओवरों में गेंदबाजी करते हैं। उन्होंने बताया कि आखिर इस जगह बॉलिंग करने के लिए सबसे ज्यादा कौन सी चीज जरूरी होती है।

हर्षल ने डेथ ओवर में गेंदबाजी करने को लेकर दिया ये बयान

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली जीत के बाद हर्षल ने कहा कि ‘मैंने आरसीबी के लिए ये लगभग तीन साल से किया है और इंडियन टीम के लिए भी कर रहा हूं। डेथ ओवर्स में मेरी सोच एकदम क्लियर रहती है। इस समय गेंदबाजी के लिए सबसे ज्यादा जरूरी ये है कि आप बॉलिंग पर जाते वक्त अपने दिमाग में कितने क्लियर हैं और ये नहीं सोच रहे हैं कि बल्लेबाज क्या करने की कोशिश कर रहा है।’

Advertisment

मन में कोई दुविधा नहीं होनी चाहिए

हर्षल पटेल ने आगे कहा कि ‘मेरा फोकस सिर्फ इस पर रहता है कि मैं कौन सी गेंद डालने जा रहा हूं और उसके लिए फील्ड किस तरह से सेट करनी है। इससे प्रेशर कम हो जाता है।’ हर्षल पटेल ने साफ कहा कि एक गेंदबाज के अंदर पूरी तरह से क्लैरिटी होनी चाहिए। उसके मन में किसी तरह की कोई दुविधा ना हो और तभी वो डेथ ओवर्स में सफल हो सकता है।’

हर्षल पटेल का इस सीजन प्रदर्शन

हर्षल पटेल डेथ ओवर्स स्पेशलिस्ट माने जाते हैं। आरसीबी की टीम उनसे आखिर के ओवर्स में ही गेंदबाजी करवाती है। लेकिन हर्षल पटेल का इस सीजन प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। वह विकेट नहीं निकाल पा रहे हैं। उन्होंने 10 मैचों में अब तक कुल 9 विकेट लिए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ