IPL 2023: पुलिस ने आरोपियों से बरामद किए बैट, डेविड वॉर्नर ने दिया चोरी हुए सामान का अपडेट

IPL 2023 Delhi Capitals David Warner

IPL 2023 Delhi Capitals David Warner

नई दिल्ली: हाल ही दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों का सामान चोरी हो गया था। टीम को बेंगलुरु से दिल्ली की यात्रा के बाद खिलाड़ियों की किट गायब होने का पता चला था। जब खिलाड़ी अपने कमरों में पहुंचे तो उन्हें इस चोरी का पता चला। चोरी की गईं चीजों में ज्यादातर बल्ले थे। इसमें कप्तान डेविड वॉर्नर और फिल साल्ट ने तीन-तीन और मिचेल मार्श के दो बैट शामिल थे।

विज्ञापन

कुछ अभी भी लापता हैं, लेकिन धन्यवाद

वॉर्नर ने अब इस चोरी हुए सामान पर बड़ा अपडेट दिया है। इंस्टाग्राम स्टोरी में वॉर्नर ने कहा है कि अपराधी ढूंढ़ लिए गए हैं और सामान बरामद कर लिया गया है। ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक फोटो पोस्ट की जिसमें हेलमेट, बैटिंग ग्लव्स और पैड के साथ कई बैट फर्श पर रखे हुए हैं। वॉर्नर ने कहा- उन्होंने अपराधियों को ढूंढ़ लिया। हालांकि कुछ सामान अभी भी लापता है, लेकिन धन्यवाद।

विज्ञापन
delhi capitals bat missing

delhi capitals bat missing

delhi capitals bat missing david warner

delhi capitals bat missing david warner

विज्ञापन

फॉर्म में लौटे डेविड वॉर्नर 

डीसी ने चोरी के ठीक बाद सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की, जिसमें वॉर्नर खुद फॉर्म में लौटे। वॉर्नर ने अपने पिछले पांच मैचों में तीन अर्द्धशतक लगाए थे। हालांकि, कोलकाता के खिलाफ वॉर्नर ने 33 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। उनकी 57 रन की पारी ने दिल्ली को चार विकेट से जीत दिलाई, जो सीजन की उनकी पहली जीत थी। अनुभवी ईशांत शर्मा की अगुवाई में मजबूत गेंदबाजी प्रदर्शन के दम पर डीसी ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 127 के स्कोर तक सीमित कर दिया था। लक्ष्य का पीछा करते हुए आखिरी ओवर में डीसी को 7 रन चाहिए थे। डीसी ने एक नो बॉल की मदद से 19.2 ओवर में चार विकेट लेकर लक्ष्य का पीछा कर लिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ