IPL 2023: इस बार अपने कप्तान रोहित से ज्यादा पैसे कमाएगा ये खिलाड़ी...MI ने 23 साल की उम्र में ही बना दिया करोड़पति
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023 Cameron Green earn more than his Mumbai Indians Captain Rohit Sharma
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023 Cameron Green earn more than his Mumbai Indians Captain Rohit Sharma
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 16वें सीजन का आगाज 31 मार्च से होगा। दुनिया की सबसे बड़ी टी20 क्रिकेट लीग में अब महज 12 दिन का समय बचा है। 5 पांच की चैंपियन मुंबई इंडियंस इस बार खिताब जीतने की पूरी कोशिश में होगी, इसके लिए मुंबई ने नीलामी के दौरान अपनी टीम में एक से बढ़कर एक खिलाड़ियों की एंट्री कराई है। नीलामी के दौरान MI ने एक ऐसे युवा धाकड़ आलराउंडर को अपने साथ जोड़ा था, जिसने इस सीजन कमाई के मामले में टीम के कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है।
कोच्चि में हुई नीलामी के दौरान इस टीम ने 23 साल के ऑस्ट्रेलियाई युवा आलराउंडर कैमरून ग्रीन को 17.50 करोड़ में साइन किया था। इतनी बड़ी रकम में बिकने वाले ग्रीन इस बार अपने कप्तान रोहित शर्मा से भी ज्यादा पैसे कमाएंगे, क्योंकि मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने इस युवा खिलाड़ी को एक झटके में ही करोड़पति बना दिया है, जबकि 35 साल के रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस के मालिकों ने 16 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। रोहित साल 2011 से ही एमआई की टीम से जुड़े हुए हैं।
Cameron Green in the Mumbai Indians jersey. pic.twitter.com/ZGNZ3GqP5L
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 15, 2023
आईपीएल में 5 बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस ने ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर पर 17.5 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। ग्रीन आईपीएल ऑक्शन के इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। 23 साल के कैमरून ग्रीन इस वक्त टीम इंडिया के खिलाफ वनडे सीरीज में कंगारू टीम का हिस्सा हैं। हाल में उन्होंने टेस्ट सीरीज में शतक बनाया था।
कैमरून ग्रीन और रोहित शर्मा के अलावा एमआई की टीम में तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज इशान किशन हैं। 24 वर्षीय किशन को मुंबई इंडियंस ने पिछले साल 2022 की मेगा नीलामी में 15.25 करोड़ रुपये में साइन किया गया था। हालांकि उनका बल्ला खामोश रहा था। मुंबई की टीम पिछले सीजन में अंक तालिका में भी सबसे नीचे रही थी।
The last time Cameron Green picked up a bat in India it helped him become the second-most expensive player in IPL history
He's back now: https://t.co/5WDXGu7Rim pic.twitter.com/jVAXRAIhlp
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) March 1, 2023
कैमरून ग्रीन ऑस्ट्रेलिया से आते हैं। उनकी उम्र अभी 23 साल है। वह गेंद और बल्ले के साथ धमाल मचाने की क्षमता रखते हैं। वह टीम में एक ऑलराउंडर की हैसियत से खेलते हैं। ग्रीन ने उन्होंने 20 टेस्ट में 37 की औसत से 941, 15 वनडे में 50 की औसत से 302 और 8 टी20 में 17 की औसत से 139 रन बनाए हैं, जबकि टी20 इंटरनेशनल में उनका स्ट्राइक रेट 173.75 का है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: