IPL 2023: पंजाब किंग्स को लग गया बड़ा झटका, 6.25 करोड़ का विस्फोटक बल्लेबाज टूर्नामेंट से हुआ बाहर!

IPL 2023 PBKS Jonny Bairstow

IPL 2023 PBKS Jonny Bairstow

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2023 सीजन से पहले पंजाब किंग्स (PBKS) क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लग गया है। टीम के स्टार खिलाड़ी जॉनी बेयरस्टो चोट के कारण पूरा टूर्नामेंट नहीं खेल पाएंगे। बेयरस्टो अपनी विस्फोटक ऑल-फॉर्मेट बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्हें पीबीकेएस ने 2022 आईपीएल नीलामी में 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। सितंबर 2022 में लगी पैर की चोट के कारण वह इस सीजन आईपीएल के साथ एशेज में भी नहीं खेल पाएंगे।

विज्ञापन

आईपीएल के लिए वापसी नहीं कर पाएंगे बेयरस्टो

ब्रिटिश अखबार द गार्जियन की एक रिपोर्ट के अनुसार, बेयरस्टो ने अपने रिकवरी में प्रगति की है, जिसमें आउटडोर ट्रेनिंग और नेट्स में बल्लेबाजी अभ्यास शामिल है। हालांकि वह 31 मार्च को आईपीएल की शुरुआत के लिए वापसी नहीं कर पाएंगे। इसके बजाय बेयरस्टो यॉर्कशायर के लिए काउंटी क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

गोल्फ खेलने के दौरान लगी थी चोट

बेयरस्टो को 2022 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच से पहले गोल्फ खेलने के दौरान चोट लगी थी। इसके बाद उन्हें फ्रैक्चर के चलते सर्जरी से गुजरना पड़ा। बेयरस्टो की चोट ने उन्हें 2022 के टी20 विश्व कप से भी बाहर कर दिया था। हालांकि पिछले साल आईपीएल में बेयरस्टो का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। उन्होंने 11 मैचों में 23 की औसत से दो अर्धशतकों के साथ सिर्फ 253 रन बनाए।

विज्ञापन

शिखर धवन करेंगे कप्तानी

इस साल मयंक अग्रवाल की जगह शिखर धवन पीबीकेएस की कप्तानी करेंगे। पीबीकेएस ने नीलामी से पहले अग्रवाल को रिलीज कर दिया था और उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीद लिया था। पीबीकेएस को जॉनी बेयरस्टो की चोट के कारण 2023 आईपीएल से बाहर होने से एक बड़ा झटका लग गया है। अब टीम उनका रिप्लेसमेंट खोजने में जुटी हुई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ