---विज्ञापन---

क्रिकेट

IPL 2023 Auction: 405 खिलाड़ी..10 टीमें.. आज दिखेगा आईपीएल के ऑक्शन का रोमांच, फ्री में ऐसे देख सकेंगे लाइव

IPL 2023 Mini Auction: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रीमियर लीग आईपीएल के 16वें सीजन के लिए आज कोच्चि में मिनी ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा। इस ऑक्शन को सभी को बेसब्री से इंतजार था और आखिरकार ये घड़ी समाप्त हो चली है। ऑक्शन में मिनी ऑक्शन में पहले 10 फ्रेंचाइजियों ने 991 खिलाड़ियों में […]

IPL 2023 Mini Auction: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रीमियर लीग आईपीएल के 16वें सीजन के लिए आज कोच्चि में मिनी ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा। इस ऑक्शन को सभी को बेसब्री से इंतजार था और आखिरकार ये घड़ी समाप्त हो चली है। ऑक्शन में मिनी ऑक्शन में पहले 10 फ्रेंचाइजियों ने 991 खिलाड़ियों में से 369 खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया था, लेकिन इसके बाद टीम के कहने पर 36 खिलाड़ियों को और जोड़ा गया है। लिहाजा अब ऑक्शन में उतरने वाले खिलाड़ियों की संख्या 405 हो गई है। ये ऑक्शन दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा।

2 करोड़ के बेस प्राइज वाले 19 खिलाड़ी

केन विलियमसन, राइली रुसो, सैम करन, क्रिस जॉर्डन, एडम मिल्न, आदिल रशीद, ट्रेविस हेड, रासी वान डर डसेन, जिमी नीशम, क्रिस लिन, क्रैग ओवर्टन और जैमी ओवर्टन, कैमरून ग्रीन, जेसन होल्डर, बेन स्टोक्स, टॉम बैंटन, निकोलस पूरन, फिल सॉल्ट

---विज्ञापन---

और पढ़िएIPL Auction 2023: कैमरून ग्रीन पर मुंबई ने क्यों लुटा दिए 17.50 करोड़ रुपये, ये है सबसे बड़ी वजह

1.5 करोड़ की बेस प्राइज वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

सीन एब्बोट, नाथन कूल्टर-नाइल, , जाय रिचर्डसन, शाकिब अल हसन, हैरी ब्रूक और टाइमल मिल्स, जेसन रॉय, राइली मेरिडिथ, शेर्फन रदरफोर्ड, डेविड मलान, विल जैक्स, एडम जम्पा।

---विज्ञापन---

1 करोड़ की बेस प्राइज वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

मनीष पांडे, मयंक अग्रवाल, जो रूट, हेनरिक क्लासेन, अकील होसैन, मुजीब-उर रहमान, तब्रैज शम्सी, डेरिल मिचेल, मोहम्मद नबी, काइल जेमिसन, एंड्रयू टाई, ल्यूक वुड, डेविड वीसे, मोजेज हेनरिक्स, मैट हेनरी, रोस्टन चेज और रहकीम कॉर्नवॉल, शाई होप, टॉम लैथम, माइकल ब्रैसवेल।

IPL 2023 Auction: टीम के पास बचे हुए पैसे

हैदराबाद- 42.25 करोड़ रुपये
पंजाब किंग्स- 32.2 करोड़ रुपये
लखनऊ सुपर जायंट्स- 23.35 करोड़ रुपए
मुंबई इंडियंस- 20.55 करोड़ रुपए
चेन्नई सुपर किंग्स- 20.45 करोड़ रुपए
दिल्ली कैपिटल्स- 19.45 करोड़ रुपए
गुजरात टाइटंस- 1925 करोड़ रुपए
राजस्थान रॉयल्स- 13.2 करोड़ रुपए
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- 8.75 करोड़ रुपए
कोलकाता नाइट राइडर्स- 7.05 करोड़ रुपए

---विज्ञापन---

और पढ़िए – IND vs BAN: क्यों टाइम वेस्ट कर रहा है? शांतो की हरकत पर भड़क गए केएल राहुल, देखें वीडियो

आईपीएल 2023 नीलामी का सीधा प्रसारण किस चैनल पर होगा?

आईपीएल 2023 नीलामी (IPL Auction 2023 Live Telecast) का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।

---विज्ञापन---

आईपीएल ऑक्शन 2023 (IPL Auction 2023 Live Streaming) की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

आईपीएल ऑक्शन 2023 की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा (JioCinema) एप पर देख सकते हैं।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Dec 23, 2022 09:16 AM
End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola