क्रिकेट इतिहास का अजीब मैच, बिना एक भी गेंद खेले जीत गई टीम..मैच में हुआ जमकर बवाल

INA vs CAM T20 Match: क्रिकेट इतिहास में इंडोनेशिया और कंबोडिया के बीच एक ऐसा मैच खेला गया जो अब चर्चा का विषय बन गया है।

indonesia-win cambodia-team-walked-off-the-field controversial-decision-umpire

Image Credit: Social Media

INA vs CAM T20 Match: क्रिकेट इतिहास में वैसे तो आपने बहुत से ऐसे मैच देखे होंगे जिनको आप आजतक भुला नहीं पाए होंगे। कुछ मैच किसी न किसी वजह से सालों-साल लोगों के जहन में रहते है। कुछ मैच रिकॉर्ड्स बनने को लेकर याद किए जाते है तो कई मैच उनमे हुए जमकर बवाल के लिए याद किए जाते है। हाल ही में एक ऐसे ही मैच का मामला सामने आया है जिसमे कुछ ऐसा बवाल कटा कि एक टीम बिना कोई भी गेंद खेले विजेता बन गई। इस मैच के बाद फैंस काफी हैरानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंबोडिया-इंडोनेशिया मैच में हुआ बवाल

दरअसल यह बवाल कंबोडिया और इंडोनेशिया के बीच खेले गए एक मैच को दौरान हुआ। इस मैच में जब कंबोडिया की टीम बल्लेबाजी कर रही थी तब 12वें ओवर में अंपायर ने कंबोडिया के खिलाड़ी लुकमान बट्ट को आउट दे दिया था। अंपायर के इस फैसले से लुकमान काफी नाराज हुए।

विज्ञापन

इतना ही नहीं लुकमान के साथ खेल रहे उनके पार्टनर भी अंपायर के इस फैसले से काफी नाराज दिखे। जिसके बाद दोनों खिलाड़ी पवेलियन लौट गए और कंबोडिया की टीम ने आगे मैच खेलने से मना कर दिया।

विज्ञापन

कंबोडिया की हरकत से नाराज हुए मैच रेफरी

बता दें, कंबोडिया के मैच न खेलने के फैसले से मैच रेफरी काफी नाराज दिखे और उन्होंने इंडोनेशिया को विजेता घोषित कर दिया। दोनों देशों के बीच टी20 सीरीज खेली जा रही थी। इस सीरीज में इंडोनेशिया टीम का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। आखिरी मैच में बिना कोई गेंद खेले मिली जीत के साथ इंडोनेशिया ने सीरीज को भी 4-2 से जीत लिया।

सीरीज में इंडोनेशिया ने कंबोडिया के खिलाफ सभी मैच एक तरफा अंदाज में जीते। वहीं आखिरी मैच में कंबोड़िया के पास जीतने का मौका था लेकिन वो भी टीम ने मैच पूरा न खेलने के बाद गवां दिया। इस मैच को अब फैंस काफी दिनों तक याद रखने वाले है क्योंकि आज तक क्रिकेट इतिहास में किसी भी टीम द्वारा ऐसा फैसला नहीं लिया गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ