INDIA vs West Indies 1st T20: पहले टी-20 में टीम इंडिया को मिली हार, 150 रन भी नहीं बना पाए धुरंधर बल्लेबाज

India vs West Indies 1st T20 LIVE

India vs West Indies 1st T20 LIVE

विज्ञापन

INDIA vs West Indies 1st T20: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच त्रिनिदाद और टोबैगो के ब्रायन लारा क्रिकेट एकेडमी स्टेडियम में गुरुवार को 5 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच खेला गया। पहले टी-20 में टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाज 150 रन का लक्ष्य भी हासिल नहीं कर पाए। टीम इंडिया 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 145 रन ही बना पाई। ऐसे में वेस्ट इंडीज ने ये मैच 4 रन से जीत लिया।

145 रन ही बना पाई टीम इंडिया

टीम इंडिया को लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 ओवर के अंदर दो झटके मिले। ईशान किशन 6 और शुभमन गिल 3 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव भी 21 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। डेब्यू करने वाले तिलक वर्मा ने 22 गेंदों में 39 रन जड़े। उनके आउट होने के बाद भारतीय पारी ताश के पत्तों की तरह बिखरती चली गई।

Advertisment

हार्दिक पांड्या 19, संजू सैमसन 12, अक्षर पटेल 13 और कुलदीप यादव 2 रन बनाकर आउट हुए। निचले क्रम पर अर्शदीप सिंह ने दो चौके लगाकर भारतीय टीम की उम्मीद जगाईं, लेकिन आखिरी ओवर में वे रनआउट हो गए। भारत को आखिरी बॉल पर जीत के लिए 6 रन की जरूरत थी, लेकिन मुकेश कुमार एक रन ही ले पाए और टीम इंडिया ये मैच 4 रन से हार गई।

https://twitter.com/ICC/status/1687167176392736770

पॉवेल ने 32 गेंदों में जड़े 48 रन

इस मैच में भारत के लिए तिलक वर्मा और मुकेश कुमार ने डेब्यू किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान रॉवमैन पॉवेल और निकोलस पूरन ने शानदार पारियां खेलीं। पॉवेल ने 32 गेंदों में 3 चौके-3 छक्के ठोक 48 रन बनाए तो वहीं निकोलस पूरन ने 34 गेंदों में 41 रन जड़े। वेस्ट इंडीज ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 149 रन बनाकर भारत को 150 रनों का टार्गेट दिया।

विज्ञापन

ऐसी रही वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन:

ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, जॉनसन चार्ल्स (विकेटकीपर), निकोलस पूरन, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल (कप्तान), जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ओबेड मैक्कॉय

https://twitter.com/BCCI/status/1687118105456357376?ref_src=twsrc%5Egoogle%7Ctwcamp%5Eserp%7Ctwgr%5Etweet

विज्ञापन

भारत की प्लेइंग इलेवन: 

शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), संजू सैमसन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ