---विज्ञापन---

IND vs AUS: ‘Jai Shri Ram…अब घर जाने का समय है,’ टी20 सीरीज के बीच ग्लेन मैक्सवेल ने शेयर किया खास पोस्ट

India vs Australia T20 Series 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टी20 सीरीज के बीच कंगारू टीम के 6 बड़े खिलाड़ी स्वदेश लौट गए हैं।

India vs Australia T20 Series 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज जारी है। इस सीरीज के तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं और चौथा मुकाबला शुक्रवार 1 दिसंबर को रायपुर में होना है। इससे पहले मंगलवार को खेले गए तीसरे मुकाबले में ग्लेन मैक्सवेल ने तूफानी शतक लगाकर टीम को सीरीज में बरकरार रखते हुए जीत दिलाई थी। लेकिन चौथे मैच से पहले बुधवार को मैक्सवेल ने एक ऐसा एक्स पोस्ट किया जिससे ऑस्ट्रेलियाई फैंस को झटका लग गया। उन्होंने घर वापस लौटने की बात कही।

मैक्सवेल समेत 6 खिलाड़ी लौटे स्वदेश

दरअसल तीसरे मुकाबले से पहले ही बीच टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के स्क्वॉड में बदलाव की जानकारी सामने आ गई थी। इसी बीच तीसरे मैच से एडम जैम्पा और स्टीव स्मिथ बाहर भी थे क्योंकि यह दोनों घर लौट गए थे। जानकारी यह भी मिली थी कि तीसरे टी20 के बाद टीम के कुछ अन्य खिलाड़ी भी स्वदेश वापस लौट जाएंगे। इसमें वही खिलाड़ी थे जो लगातार वर्ल्ड कप के बाद से खेल रहे थे और वर्ल्ड कप विनिंग स्क्वॉड का हिस्सा भी थे। इस लिस्ट में मार्कस स्टॉयनिस, सीन एबट, ग्लेन मैक्सवेल और जोश इंग्लिस का नाम था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:- IND vs SA: रोहित शर्मा नहीं करेंगे कप्तानी! केएल राहुल के Video ने इस ओर किया इशारा

Whtasapp Channel Logo Template

---विज्ञापन---

बदल गया ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड

सीरीज में 2-1 से पीछे चल रही ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्क्वॉड बदल गया है। इस टीम में छह बड़े खिलाड़ियों के स्वदेश लौटने के बाद कई बड़े बदलाव हुए और युवा खिलाड़ियों को एंट्री मिली है। ऐसे में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम के पास मौका है सीरीज को जीतने का। कंगारू टीम निश्चित ही इन बड़े स्टार्स के जाने से कमजोर हो जाएगी। लेकिन टीम इंडिया को सावधाना रहना होगा और वह मैथ्यू वेड की कप्तानी वाली इस युवा टीम को भी हल्के में नहीं ले सकती। सीरीज का चौथा मुकाबला 1 दिसंबर और पांचवां 3 दिसंबर को खेला जाएगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:-  ‘फूट-फूट कर रो रहे थे रोहित और विराट,’ वर्ल्ड कप फाइनल के बाद आंसुओं के सैलाब में डूब गया था ड्रेसिंग रूम

https://twitter.com/iGlennMaxwell32/status/1729899048675758402

---विज्ञापन---

ऑस्ट्रेलिया का नया स्क्वॉड

मैथ्यू वेड (कप्तान), टिम डेविड, क्रिस ग्रीन, आरोन हार्डी, ट्रेविस हेड, बेन मैक्डरमेट, जोश फिलिप, तनवीर संघा, मैथ्यू शॉर्ट, केन रिचर्डसन, जेसन बेहेरेनडार्फ, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस।

First published on: Nov 30, 2023 02:39 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola