IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका पर भारत की बड़ी जीत, 106 रनों से दी मात, सीरीज 1-1 से बराबर

IND vs SA: भारत ने साउथ अफ्रीका को तीसरे टी20 मुकाबले में धुल चटा दिया है। भारत ने अफ्रीका को 106 रनों से हराकर सीरीज एक-एक से बराबर कर लिया है।

India vs South Africa 3rd T20 Match IND won by 80 Runs series Equal

Image Credit- News 24

विज्ञापन

India vs South Africa: भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला गया। भारत ने इस मुकाबले में एकतरफा जीत दर्ज कर लिया है। भारत ने साउथ अफ्रीका को 106 रनों से हरा दिया है। ऐसे में यह सीरीज एक-एक से बराबर हो गया है। भारतीय गेंदबाजों के सामने साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज धाराशायी हो गए। अफ्रीका का कोई भी बल्लेबाज अच्छी पारी नहीं खेल सका और चारों खाने चित हो गया है। तीसरे टी20 मुकाबले में कुलदीप यादव का जादू चल गया है। कुलदीप ने अकेले ही आधी टीम को पवेलियन की राह दिखा दी है।

विज्ञापन

सूर्या ने जड़ा शानदार शतक

भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की है। यह मैच भारत के लिए काफी अहम था, अगर भारत मुकाबला हार जाता, तो सीरीज भी हाथ से गंवाना पड़ जाता, लेकिन भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सबसे बड़ी मात दी है। भारत की ओर से सूर्या ने एक बार फिर से शतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाया है। इसके अलावा यशस्वी जयसवाल ने भी अर्धशतकीय पारी खेली, इसके कारण से टीम का स्कोर 200 के पार पहुंच सका। भारत की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह सबसे बड़ी जीत है।

विज्ञापन

गेंदबाजों का दिखा कहर

भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और मुकेश कुमार ने भी एक-एक विकेट अपने नाम कर लिया है। इसके अलावा रविंद्र जडेजा ने भी दो विकेट चटकाए हैं। मोहम्मद सिराज भले ही एक भी विकेट अपने नाम नहीं कर सके, लेकिन उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को काफी दबाव में रखा था। सिराज ने पहला ही ओर दक्षिण अफ्रीका को मेडन डाला था। साउथ अफ्रीका के सिर्फ तीन बल्लेबाज डबल डिजिट का आंकड़ा छू सके, इसके अलावा अन्य 8 खिलाड़ी सिंगल डिजिट में सिमट कर रह गए। इस तरह भारत की गेंदबाजी का धार देखने को मिला और भारत ने दक्षिण अफ्रीका में ही मेजबान टीम को चारों खाने चित कर दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ