IND vs PAK: अंडर 19 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला! जानें क्या कहते हैं समीकरण

India vs Pakistan, U19 World Cup 2024: भारत और पाकिस्तान की टीमें अंडर-19 वर्ल्ड कप में कब आमने-सामने हो सकती हैं। उसके लिए जानें खास समीकरण।

India vs Pakistan Under 19 World Cup 2024 Clash Scenarios

India vs Pakistan Under 19 World Cup 2024 Clash Scenarios, Image Credit- News 24

India vs Pakistan, U19 World Cup 2024: साउथ अफ्रीका में अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन किया जा रहा है। यह टूर्नामेंट फिफ्टी ओवर फॉर्मेट का है जिसमें 16 टीमों ने हिस्सा लिया है। अभी ग्रुप स्टेज के मुकाबले जारी हैं। इसके बाद 30 जनवरी से सुपर 6 राउंड शुरू हो जाएगा। अब खबरें ऐसी आने लगी हैं कि इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच भी महामुकाबला खेला जा सकता है। हालांकि, ग्रुप स्टेज में भारत और पाकिस्तान दोनों अलग-अलग ग्रुप में हैं। लेकिन सुपर सिक्स में इस हाईवोल्टेज मुकाबले के समीकरण बनने लगे हैं।

विज्ञापन

पॉइंट्स टेबल के ताजा हाल की बात करें तो भारतीय टीम पहले दो मैच जीतकर ग्रुप ए में टॉप पर है। वहीं पाकिस्तानी टीम अपने पहले दो मैच जीतते हुए पहले स्थान पर है। अभी दोनों टीमों को अपने आखिरी-आखिरी लीग मैच खेलने हैं। भारत को आखिरी मैच 28 जनवरी को यूएसए के खिलाफ खेलना है, तो पाकिस्तान 27 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी लीग मैच खेलेगी। अब सवाल यह है कि कैसे भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत हो सकती है। आइए जानते हैं उसके समीकरण:-

विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान मुकाबले के समीकरण!

भारतीय टीम अगर यूएसए को आखिरी लीग मैच में हराती है तो ग्रुप ए में टॉप पर रहेगी जिसे A1 कहेंगे। वहीं पाकिस्तान की टीम अगर न्यूजीलैंड से आखिरी लीग मैच में हार जाती है तो वो ग्रुप डी में दूसरे स्थान पर रहेगी और उसे D2 कहेंगे। ऐसे में सुपर सिक्स की बात करें तो 30 जनवरी को A1 और D2 की भिड़ंत होनी है। इसके अलावा अगर कुछ उल्टा हुआ, यानी भारतीय टीम यूएसए से हारती है और अगर ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर आ जाती है तो उसे A2 कहेंगे। वहीं पाकिस्तान न्यूजीलैंड को हराकर अगर ग्रुप डी में टॉप पर रही तो उसे D1 कहा जाएगा। सुपर सिक्स में A2 और D1 के बीच 3 फरवरी को मुकाबला होना।

विज्ञापन

यानी सुपर सिक्स में किसी ना किसी कंडीशन में हर हाल में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत देखने को मिल सकती है। हाल ही में अंडर 19 एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत हुई थी जिसमें मेन इन ब्लू को हार का सामना करना पड़ा था। अब देखना होगा कि यहां वर्ल्ड कप में भारतीय टीम पाकिस्तान से उस हार का बदला ले पाती है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ