---विज्ञापन---

IND vs AFG: भारत ने अफगानिस्तान को हराकर किया विजयी आगाज, अब पाकिस्तान से होगा महामुकाबला

IND vs AFG U19 Asia Cup 2023: भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को हराकर अंडर 19 एशिया कप में विजयी आगाज किया है। अब टीम का मुकाबला पाकिस्तान से होगा।

IND vs AFG U19 Asia Cup 2023: भारतीय टीम ने यूएई में शुरू हुए अंडर 19 एशिया कप के अपने पहले मैच में अफगानिस्तान को हराकर विजयी आगाज किया है। वहीं पाकिस्तान की टीम ने भी टूर्नामेंट के पहले दिन नेपाल को हराकर जीत के साथ शुरुआत की है। अब बारी है महामुकाबले की जहां भारत का सामना पाकिस्तान से होना है। यह मैच 10 दिसंबर को आईसीसी एकेडमी ओवल-1 में खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान दोनों टीमों ने अपने पहले-पहले मैच 7 विकेट से जीते हैं।

कुलकर्णी का ऑलराउंड प्रदर्शन

अर्शिन कुलकर्णी ने इस मुकाबले में अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस मुकाबले में पहले खेलते हुए अफगानिस्तान की टीम 173 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। कुलकर्णी ने 8 ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट लिए थे। इसके बाद टीम शुरुआती झटकों के बाद फंसती दिख रही थी। तब अर्शिन ने 70 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम को जीत तक पहुंचाया। उनका साथ निभाया 48 रन बनाने वाले मुशहीर खान ने। भारत ने 37.3 ओवर में 3 विकेट गंवाकर सात विकेट से मैच जीत लिया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:- नवीन उल हक और विराट कोहली की लड़ाई पर फिर बोले गौतम गंभीर, कहा- अगर कोई मेरे खिलाड़ी…

अब पाकिस्तान की बारी

भारत ने जहां अफगानिस्तान को सात विकेट से हराया। वहीं पाकिस्तान ने नेपाल को सात विकेट से मात दी। अब दोनों टीमें रविवार को आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दिन में 11 बजे से शुरू होगा। किसी टीवी चैनल पर इस मुकाबले को नहीं देख पाएंगे। लेकिन ACC के यूट्यूब चैनल और Asian Cricket Council TV पर इन मैचों का फ्री में टेलीकास्ट किया जाएगा। ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया अपना तीसरा मैच 12 दिसंबर को नेपाल के खिलाफ खेलेगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- IND vs SA: भारत की Playing 11 पर पंगा, तीनों टी20 में बदल सकती है टीम; बदलेगा उपकप्तान?

---विज्ञापन---

यह टूर्नामेंट 8 दिसंबर से 17 दिसंबर तक यूएई में आयोजित हो रहा है। इसमें भारत और पाकिस्तान समेत एशिया की कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस टूर्नामेंट में 4-4 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप स्टेज के बाद दोनों ग्रुप की टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी। फिर 17 दिसंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

First published on: Dec 08, 2023 06:37 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola