India vs Pakistan: आखिर 10 सितंबर को कहां होगा भारत-पाकिस्तान का मैच? सामने आया ये बड़ा अपडेट

IND vs PAK Cricket Matches 2024 T20 World Cup Under 19 World Cup Full Schedule

IND vs PAK Cricket Matches 2024 T20 World Cup Under 19 World Cup Full Schedule (Image Credit- X)

India vs Pakistan Asia Cup 2023 Super 4 Match: क्रिकेट फैंस का रोमांच एक बार फिर बढ़ने वाला है। भारत-पाकिस्तान के बीच सुपर-4 का मुकाबला 10 सितंबर को फिक्स हो गया है। भारतीय टीम ने नेपाल पर जीत के बाद सुपर-4 के लिए क्वालिफाई किया। जबकि पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ मैच रद्द होने के बाद पहले ही सुपर-4 में पहुंच चुकी है।

विज्ञापन

इस हाई प्रोफाइल मैच से पहले एक बड़ी जानकारी सामने आई है। दरअसल, ये मैच कोलंबो में प्रस्तावित है। हाल ही कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि इस मैच के साथ ही कोलंबो में प्रस्तावित अन्य मैचों को हंबनटोटा में शिफ्ट किया जा सकता है। हालांकि अब ऐसा होने की संभावना नहीं दिख रही है।

विज्ञापन

कोलंबो में ही मैचों की मेजबानी करने पर विचार

रिपोर्ट के अनुसार, एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) कोलंबो में ही मैचों की मेजबानी करने पर विचार कर रहा है। बारिश के चलते फिलहाल टूर्नामेंट को हंबनटोटा में शिफ्ट करने की योजना पर विचार बदला जा सकता है। कहा जा रहा है कि कोलंबो में मौसम बेहतर हो सकता है। मौसम की स्थिति में भी सुधार के संकेत नजर आ रहे हैं।

दो दिनों में मिल सकती है जानकारी 

टीम इंडिया मंगलवार को कोलंबो के लिए रवाना हुई। फिलहाल टीम मैनेजमेंट को कार्यक्रम में बदलाव के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। उनका मानना है कि मैच कोलंबो में ही होंगे। कहा जा रहा है कि अगले दो दिनों के अंदर उन्हें फैसले के बारे में जानकारी दे दी जाएगी। शेड्यूल के अनुसार, कोलंबो में 6 मैच होने हैं। जिसमें 17 सितंबर को फाइनल मुकाबला भी शामिल है। पहला सुपर 4 मैच 9 सितंबर को खेला जाएगा। इसके बाद 10 सितंबर को भारत-पाकिस्तान मैच होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ