World Cup 2023 के दौरान ये क्या कह गए Harbhajan Singh, यूजर्स बोले- तुरंत माफी मांगें

World Cup 2023: आज रविवार, 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया।

World Cup 2023 Harbhajan Singh

World Cup 2023 Harbhajan Singh

World Cup 2023: आज रविवार, 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया। इस महामुकाबले को देखने को लिए फैंस से लेकर बॉलीवुड सितारों ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराया।

वहीं, अब सोशल मीडिया पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और स्पिनर हरभजन सिंह को यूजर्स जमकर ट्रोल कर रहे हैं। इस मैच के दौरान हरभजन सिंह ने अनुष्का और अथिया को लेकर विवादित बयान दिया, जिसको लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

Harbhajan Singh हो रहे ट्रोल

दरअसल, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 के फाइनल मैच के दौरान हरभजन सिंह ने कमेंट्री करते हुए विराट कोहली की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और केएल राहुल की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी पर विवादित बयान दिया, जिसको लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। बता दें कि इस मैच में अनुष्का और अथिया एक साथ बैठी थी। वहीं, जब कैमरा इन दोनों अभिनेत्रियों की तरफ घूमाया गया तो ये आपस में बातें कर रही थी।

उन्हें क्रिकेट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होगी- Harbhajan Singh

ये देखकर अपनी कमेंट्री के दौरान हरभजन ने कहा कि मुझे लगता है कि वो दोनों फिल्मों को लेकर बातें कर रही होंगी, क्योंकि अनुष्का शर्मा और अथिया शेट्टी को क्रिकेट के बारे में तो ज्यादा जानकारी नहीं होगी..। हरभजन सिंह का ये बयान उन्हीं पर भारी पड़ गया और अब इसके लिए सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

यूजर्स कर रहे ट्रोल

एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि @harbhajan_singh आपका क्या मतलब है कि महिलाएं क्रिकेट समझती हैं या नहीं?? प्लीज तुरंत माफी मांगें।

एक दूसरे यूजर ने लिखा कि ऐसी बातें मैंने पहले कभी नहीं सुनी, ये बहुत ही बुरी है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि विशिष्ट हरभजन सिंह एल. एक व्यक्ति के रूप में अपमान, फिल्मों की बात हो रही होगी या क्रिकेट की- पता नहीं क्रिकेट की कितनी समझ होगी।

फाइनल मैच देखने पहुंचे ये सितारें

इसके साथ ही बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच देखने के लिए अनुष्का शर्मा और अथिया शेट्टी के अलावा शाहरुख खान, गौरी खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, आयुष्मान खुराना, सुहाना खान, आर्यन खान, अबराम खान, शनाया कपूर, आशा भोंसले सहित देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह भी पहुंचे थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ