IND vs ENG: मोहम्मद शमी ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच से बाहर!

India vs England: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम के लिए बुरी खबर सामने आई है। भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हैं।

India vs england Test Series Mohammad Shami will out from 2 test match

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, Image Credit- News 24

India vs England Test Series: भारत के दिग्गज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भारतीय टीम की टेंशन बढ़ा दी है। शमी विश्व कप के बाद से ही चोट से जूझ रहे हैं और अभी तक इससे उबर नहीं पाए हैं। पहले तो अनुमान लगाया जा रहा था शमी साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले फिट हो जाएंगे, लेकिन बाद में उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। इस कारण से भारतीय टीम को इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ा था। भारत को पहले मुकाबले में करारी शिकस्त खानी पड़ी थी। अब भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज से पहले भारत के लिए एक बार फिर से बैड न्यूज आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शमी की हेल्थ पर अपडेट

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अभी तक फिट नहीं हो पाए हैं। इसका खामियाजा भारतीय टीम को भुगतना पड़ रहा है। मोहम्मद शमी का अब इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खेलना भी मुश्किल लग रहा है। शमी की चोट पर बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि मोहम्मद शमी इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती 2 मुकाबले से बाहर रहने वाले हैं। वह तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम के हिस्सा हो सकते हैं। हालांकि इस पर भी सस्पेंस बना हुआ है। क्यों कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज को लेकर भी बताया जा रहा था कि शमी मुकाबले खेलेंगे, लेकिन बाद में उन्हें बाहर करना पड़ा था।

विज्ञापन

कई खिलाड़ी हैं चोटिल

चोट ने भारतीय खिलाड़ियों को परेशान कर दिया है। भारत के कई स्टार खिलाड़ी हैं, जो चोट से जूझ रहे हैं। भारत के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव भी चोट से परेशान हैं। इसके कारण से उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए नहीं चुना गया है। अब बताया जा रहा है कि वह आईपीएल के शुरुआती कुछ मुकाबले मिस कर सकते हैं। इसके अलावा हार्दिक पांड्या भी विश्व कप के दौरान ही चोटिल हो गए थे और अभी तक इससे नहीं उबर पाए हैं। रुतुराज गायकवाड़ भी चोटिल होकर टीम से बाहर हो गए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ