T20 WC 2024: ईशान किशन ने अपने ही पैर पर मारी कुल्हाड़ी! एक गलती के कारण हुए टीम से बाहर

T20 World Cup 2024: भारत के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन ने अपनी ही पैर पर कुल्हाड़ी मार ली है, इस कारण से उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है।

Ishan Kishan Lie BCCI IPL 2024 Miss Can Face Crores of Loss

Ishan Kishan Lie BCCI IPL 2024 Miss Can Face Crores of Loss

T20 World Cup 2024: भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम के स्क्वाड का ऐलान हो गया है। अफगानिस्तान के खिलाफ इस सीरीज का ऐलान 11 जनवरी को होने वाला है। इसके बाद दूसरा मुकाबला 14 जनवरी को होगा, जबकि तीसरा मुकाबला 17 जनवरी को खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड काफी चौंकाने वाला है। किसी ने सोचा नहीं होगा कि ऐसे-ऐसे खिलाड़ियों को भी इस सीरीज से बाहर किया जाएगा। यह सीरीज इसलिए भी अहम है, क्योंकि टी20 विश्व कप से पहले यह आखिरी टी20 सीरीज है। इस सीरीज के आधार पर ही टी20 विश्व कप के लिए भी टीम का चयन किया जाएगा। इस सीरीज में विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन को टीम में शामिल नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ईशान किशन से क्या गलती हुई

विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन को भी टीम में शामिल नहीं किया गया है। वह टी20 के स्टार खिलाड़ी हैं, बावजूद इसके उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है। ऐसे में बड़ा सवाल है कि ईशान को क्यों मौका नहीं दिया गया है। बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के से पहले ईशान किशन ने खुद ही अपना नाम स्क्वाड से वापस ले लिया था। ईशान ने कहा कि वह लंबे समय से टीम के साथ हैं, उन्हें अब कुछ दिनों तक रिलैक्स करने की जरूरत है। मानसिक तौर पर भी वह कमजोर हो गए हैं, इस कारण से वह आराम चाहते हैं, बीसीसीआई ने ईशान की मांग को स्वीकार किया और उन्हें आराम दे दिया। अब ऐसा लगता है कि ईशान की यह चाल उसी पर भारी पड़ गई है।

विज्ञापन

ईशान ने अपने ही पैर पर मारी कुल्हाड़ी

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के बाद ईशान को उम्मीद थी कि वह अफगानिस्तान के खिलाफ वापसी करेंगे, लेकिन स्क्वाड में उन्हें शामिल नहीं किया गया है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि टी20 विश्व कप में भी ईशान किशन को मौका नहीं दिया जाएगा। जो टीम अभी अफगानिस्तान के खिलाफ खेल रही है, इसकी बहुत अधिक संभावना है कि इन्हीं खिलाड़ियों में से अधिकांश को टी20 विश्व कप खेलने का मौका मिलेगा। ऐसे में कहा जा रहा है कि ईशान किशन ने अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मार ली है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ