IND vs Test: मोहम्मद शमी की हेल्थ पर बड़ा अपडेट, गेंदबाज ने खुद बताया कब करेंगे वापसी

Mohammad Shami Injury Update: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज से पहले मोहम्मद शमी ने अपनी हेल्थ की जानकारी दी है। जानिए कब वापसी करेंगे शमी।

India vs England Test Series Mohammad SHami Injury Update Know when he will Back

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, Image Credit- News 24

विज्ञापन

India vs England Mohammad Shami Injury Update: भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लंबे समय से चोटिल होकर टीम से बाहर हैं। शमी को विश्व कप के दौरान ही चोट लगी थी, इसके बाद से कई सीरीज खेले जा चुके हैं, लेकिन शमी अभी तक वापसी नहीं कर पाएं हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी भारत ने 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी, इस सीरीज में भी मोहम्मद शमी की वापसी नहीं हो सकी। इसके कारण पहले मुकाबले में टीम को शमी की कमी भी खली थी। अब भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। ऐसे में बड़ा सवाल है कि क्या इस सीरीज के लिए शमी वापसी करेंगे या फिर नहीं।

Advertisment

शमी ने अपनी हेल्थ पर क्या कहा

शमी को लेकर हाल ही में खबर सामने आई थी कि वह इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले में बाहर रहेंगे, इसके बाद तीसरे मुकाबले से वापसी कर सकते हैं। अब मोहम्मद शमी ने खुद अपनी हेल्थ पर अपडेट दिया है और बताया कि वह टीम में कब वापसी करने वाले हैं। भारत के लिए इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली सीरीज काफी अहम है। यह सीरीज भारत में खेली जाएगी, भारत इसे अपने नाम कर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर सकता है। ऐसे में शमी ने अपनी हेल्थ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वह टखने की चोट से उबर रहे हैं। मेरे टखने में अभी भी थोड़ी जकड़न है, लेकिन यह तेजी से ठीक हो रहा है।

https://twitter.com/anishverma1985/status/1744921921966444706

विज्ञापन

कब वापसी करेंगे शमी

एनसीए के चिकित्सा विशेषज्ञ ने भी बताया कि शमी की टखने की चोट तेजी से ठीक हो रहे हैं। ऐसे में शमी ने अपने फैंस को गुड न्यूज दिया है। शमी ने बताया कि वह इंग्लैंड के खिलाफ वापसी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मैंने प्रैक्टिस सेशन शुरू कर दी है और मुझे उम्मीद है कि मैं इंग्लैंड के खिलाफ वापसी कर पाउंगा। बता दें कि मोहम्मद शमी ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए यह जानकारी दी है। ऐसे में शमी की टीम में वापसी से इंग्लैंड के खिलाफ रेड बॉल क्रिकेट में भारतीय टीम को काफी मजबूती मिलेगी। भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का आगाज 25 जनवरी से होने वाला है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ