India vs England Ravindra Jadeja Wrong Out by Umpire Fans Reaction

IND vs ENG: रवींद्र जडेजा के साथ हुई चीटिंग! 'अंपायर ने खिलाड़ी को दिया गलत OUT'? भड़के फैंस

India vs England: भारत के ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को आउट देने पर फैंस भड़क उठे हैं। फैंस का मानना है कि जडेजा आउट नहीं थे।

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 10 विकेट के नुकसान पर 436 रन बना दिया है। भारत की ओर से 3 बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारी खेली है। भारत की ओर से रवींद्र जडेजा, यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने 80 प्लस का स्कोर किया है, लेकिन एक भी खिलाड़ी शतक नहीं जड़ सके हैं। इस कड़ी में रवींद्र जडेजा का आउट होना चर्चा का विषय बन गया है। क्रिकेट फैंस का कहना है कि जडेजा को गलत आउट दिया गया है। जडेजा के साथ चीटिंग हुई है। अगर जडेजा को गलत आउट नहीं दिया जाता, तो खिलाड़ी अपना पहला टेस्ट शतक पूरा कर सकते थे। चलिए बताते हैं क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पूरा माजरा?

यह घटना तब की है जब गेंदबाजी के लिए जो रूट आए थे। रूट के ओवर की तीसरी गेंद पर रवींद्र जडेजा स्ट्राइक पर थे। जडेजा ने गेंद को रोकने की कोशिश की लेकिन गेंद पैड पर जा लगी। खिलाड़ियों ने अपील की और अंपायर ने जडेजा को आउट दे दिया। जडेजा ने बिना वक्त गवाए रिब्यू ले लिया। जब थर्ड अंपायर ने देखा तो देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि गेंद ने बल्ले का किनारा भी लिया है। गेंद बल्ले और पैड को एक साथ छूते दिख रही थी, थर्ड अंपायर ने अलग-अलग एंगल से देखा, लेकिन गेंद बल्ले को छू सकी है या फिर नहीं यह क्लियर नहीं हो सका। इससे ऐसा लग रहा था कि जडेजा को नॉट आउट दिया जाएगा, लेकिन थर्ड अंपायर ने कहा कि गेंद ने जडेजा के बल्ले को नहीं छुआ है।

विज्ञापन

बॉल ट्रैकिंग से अंपायर ने लिया फैसला

इसके बाद अंपायर ने बॉल ट्रैकिंग में देखा कि गेंद विकेट को जाकर लग रही थी और जडेजा को आउट दे दिया गया। आमतौर पर देखा जाता है कि अगर गेंद बल्ले और पैड को एक साथ छूती दिखती है, तो खिलाड़ी को नॉट आउट दिया जाता है, लेकिन यहां थर्ड अंपायर ने जडेजा को आउट दे दिया। फैंस भी इस पर खूब भड़क रहे हैं, फैंस का मानना है कि जडेजा को गलत आउट दिया गया है। जडेजा आउट नहीं थे, लेकिन फिर भी खिलाड़ी को आउट करार दे दिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ