IND vs ENG: टीम में जगह नहीं मिलने से तंग आ गए ईशान किशन! आखिरकार उठाया बड़ा कदम

India vs England: ईशान किशन लंबे समय से टीम में अपनी जगह नहीं बना पा रहे हैं। ईशान अपने ही फैसले के कारण फंस गए हैं। अब ईशान ने बड़ा कदम उठाया है।

India vs England Ishan Kishan join hardik pandya practice in Reliance Stadium Baroda

India vs England: भारत के विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन को अपनी ही चाल भारी पड़ गई है। भारतीय टीम ईशान किशन पर खूब भरोसा जता रही थी और लंबे समय से उन्हें अपने साथ भी रखी थी। यहां तक कि बल्लेबाज को आईसीसी विश्व 2023 जैसे बड़े टूर्नामेंट में भी खिलाया गया था। ईशान ने एक तरह से टीम में अपनी जगह पक्की कर ली थी, लेकिन ईशान के एक फैसले ने उनके करियर को दाव पर लगा दिया है। ईशान को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैचों के लिए स्क्वाड से नाम वापस लेना भारी पड़ गया है। अब बल्लेबाज टीम में फिर से जगह बनाने में नाकामयाब हो रहा है। इस कड़ी में ईशान किशन ने बड़ा कदम उठाया है।

https://twitter.com/coconut_codie/status/1755281435097993347

ईशान की चाल उन्हीं पर पड़ी भारी

ईशान किशन ने साउथ अफ्रीका दौरे पर जाने से पहले कहा था कि वह लंबे समय से टीम के साथ जुड़े हैं, ऐसे में वह मानसिक तौर पर थकान महसूस कर रहे हैं। अब ईशान को थोड़ी आराम की जरूरत है। उन्होंने बीसीसीआई से अनुरोध किया कि उन्हें साउथ अफ्रीका दौरे पर नहीं भेजा जाए। ऐसे में बीसीसीआई ने ईशान का फैसला स्वीकार तो कर लिया, लेकिन ईशान ने सोचा भी नहीं होगा कि इसके बाद उन्हें टीम में अपनी जगह बनाने के लिए इतनी अधिक मशक्कत करनी होगी। साउथ अफ्रीका दौरे के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली गई, लेकिन ईशान को इस सीरीज में मौका नहीं मिला।

https://twitter.com/97liners_stan/status/1755287395975495713

द्रविड़ ने ईशान पर दिया था बयान

इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड जारी किया गया, लेकिन इस सीरीज में भी ईशान टीम में अपनी जगह बनाने में नाकामयाब रहे। इस दौरान जब राहुल द्रविड़ से पूछा गया कि वह ईशान किशन को टीम में वापस कब लाएंगे। इस पर भारतीय टीम के कोच ने कहा था कि ईशान को टीम में अपनी जगह बनाने के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट में खेलकर प्रैक्टिस करना चाहिए, तभी बेहतर प्रदर्शन देखने के बाद बल्लेबाज की वापसी होगी। कोच ने साफ कह दिया कि डोमेस्टिक में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, तो टीम में जगह मिलेगी।

https://twitter.com/was_siappaa_/status/1754504042364174371

ईशान ने पांड्या ब्रदर्स के साथ शुरू की प्रैक्टिस

भारतीय कोच के कहने के बाद भी ईशान किशन ने डोमेस्टिक क्रिकेट नहीं खेला और छुट्टी का आनंद उठाते रहे। इसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा भी छिड़ी रहती है कि ईशान अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं, फिर भी उन्हें टीम में वापस क्यों नहीं बुलाया जा रहा है। ऐसे में ईशान के लिए टीम में वापसी करने का सिर्फ एक ही मौका बचता है। ईशान प्रैक्टिस शुरू करे। आखिरकार ईशान जब टीम में जगह बनाने में नाकामयाब रहे हैं, तब जाकर उन्होंने प्रैक्टिस शुरू की है। ईशान किशन भारत के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या के साथ बरौदा स्थ्ति रिलायंस स्टेडियम में अपनी प्रैक्टिस शुरू की है।

डोमेस्टिक क्रिकेट नहीं खेल रहे ईशान

इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज के 2 मुकाबले खेले जा चुके हैं। सीरीज के 3 मैच अभी भी बचे हुए हैं। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि ईशान किशन की आखिरी 3 मैचों में वापसी होती है या फिर नहीं। बता दें कि 9 फरवरी से झारखंड और हरियाणा के बीच रणजी ट्रॉफी होने वाला है, लेकिन ईशान किशन ने रणजी खेलने का मूड नहीं बनाया है। ऐसे में ईशान की वापसी पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ