IPL 2024 में कौन होगा दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान? रिकी पोंटिंग ने किया बड़ा खुलासा

IPL 2024 Captain of Delhi Capitals: आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान कौन होगा अब इसको लेकर रिकी पोंटिंग ने खुलासा किया है।

IPL 2024 Captain of Delhi Capitals ricky ponting reaction on rishabh pant

कौन होगा दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान? Image Credit: Social Media

IPL 2024 Captain of Delhi Capitals: आईपीएल 2024 का आगाज मार्च में हो सकता है। जिसको लेकर अब सभी की निगाहें इस पर होने वाली हैं कि आखिर आईपीएल 2024 में कौन होगा दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान? जिसको लेकर अब दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने बड़ा खुलासा किया है। दरअसल दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत कार एक्सीडेंट के बाद से क्रिकेट मैदान से बाहर चल रहे थे। ऋषभ पंत को पूरी तरह से ठीक होने में एक साल से भी ज्यादा का समय लगा है। जिसके बाद अब फैंस को उम्मीद है कि ऋषभ पंत आईपीएल 2024 में वापसी कर सकते हैं अगर ऐसा होता है तो पंत एक बार फिर से दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते हुए दिखाई दे सकते हैं। पंत की गैरमौजूदगी में डेविड वॉर्नर ने आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की थी।

विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान को लेकर बड़ी जानाकारी आई सामने

ऋषभ पंत को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने बताया कि ऋषभ पंत को पूरा विश्वास है कि वो इस बार आईपीएल खेलेगा। लेकिन हम इसको लेकर अभी सुनिश्चित नहीं है। अभी हमे विश्वास नहीं है कि ऋषभ पंत से टीम को विकेटकीपिंग मिल पाएगी या नहीं। इसके बाद जब एक रिपोर्टर ने रिकी पोंटिंग से पूछा कि अगर ऋषभ पंत आईपीएल 2024 नहीं खेल पाए तो फिर दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कौन करेगा? इसका जवाब देते हुए पोंटिंग ने बताया कि अगर ऋषभ पंत आईपीएल 2024 खेलने के लिए उपलब्ध नहीं होते हैं तो फिर उनकी जगह पिछले सीजन में कप्तानी करने वाले डेविड वॉर्नर को ही दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाया जाएगा।

विज्ञापन

रोहित शर्मा हो सकते हैं दिल्ली के कप्तान

दूसरी तरफ रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस के बीच कॉन्ट्रोवर्सी कम होने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में मुंबई इंडियंस के हेड कोच मार्क बाउचर ने खुलासा किया था कि आखिर रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस के कप्तानी पद से क्यों हटाया गया था और क्यों हार्दिक पांड्या को टीम का नया कप्तान बनाया है। जिसके बाद मार्क बाउचर के इस बयान पर रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह का एक कमेंट सामने आया था। जिसके बाद ये मामला और ज्यादा बढ़ गया। दरअसल मार्क बाउचर के वीडियो पर कमेंट करते हुए रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने लिखा था कि ये बयान बिल्कुल गलत है इसमें बहुत कुछ गलत है। जिसके बाद रिपोर्ट्स सामने आने लगी कि रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ सकते हैं।

विज्ञापन

फिलहाल आईपीएल ट्रेड विंडो खुली हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब दिल्ली कैपिटल्स रोहित शर्मा से बातचीत कर सकती है। अगर रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस को छोड़कर दिल्ली कैपिटल्स टीम में आ जाते हैं तो उनको आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स का नया कप्तान बनाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ