राहुल द्रविड़ ने लगाई कप्तान KL Rahul की क्लास, Video में देखिए क्या हुआ
Edited By Arpit Pandey

Rahul Dravid KL Rahul
Edited By Arpit Pandey

Rahul Dravid KL Rahul
IND vs BAN: टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ 22 दिसंबर से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच की तैयारियों में जुटी है। रोहित शर्मा के पूरी तरह से फिट नहीं होने के चलते केएल राहुल दूसरे टेस्ट मैच में भी टीम की कप्तानी करेंगे, लेकिन कप्तान राहुल का खराब फॉर्म टीम इंडिया की चिंता बना हुआ है, ऐसे में अब राहुल की क्लास राहुल ने लगाई है, यानि कोच राहुल द्रविड़ ने कप्तान केएल राहुल को प्रैक्टिस सेशन के दौरान कुछ टिप्स दिए हैं। जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
भारत और बांग्लादेश के खिलाफ गुरुवार से दूसरा टेस्ट शुरू होना है, ऐसे में ढाका के मैदान पर टीम इंडिया ने दूसरे मैच के लिए पसीना बहाना शुरू कर दिया है, कप्तान राहुल द्रविड़ आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं, ऐसे में आज प्रैक्टिस के दौरान कोच राहुल द्रविड़ ने उन्हें कुछ टिप्स दिए, ताकि राहुल फॉर्म में वापसी कर सके।
और पढ़िए – Shaheen Afridi Marriage: ससुर बनने के लिए तैयार शाहिद अफरीदी, शाहीन अफरीदी इस दिन बनेंगे दूल्हा
https://twitter.com/BoriaMajumdar/status/1605060453217886208?s=20&t=ZnRHG0GvTzvdp56UDVLXQA
कोच राहुल द्रविड़ भी यह बता अच्छे से जानते हैं कि केएल राहुल का फॉर्म में आना बहुत जरूरी है, क्योंकि टेस्ट चैपिंयनशिप के लिहाज से टीम इंडिया को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा मैच जीतना बहुत जरूरी है, ऐसे में अगर राहुल फॉर्म में लौटते हैं, तो यह टीम इंडिया के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। बता दें कि पहले मैच की दोनों पारियों में राहुल बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे, जबकि उनकी शुरुआत अच्छी हुई थी। यही वजह है कि राहुल द्रविड़ अब खुद केएल के लिए मेहनत कर रहे हैं।
बता दें कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से पहला टेस्ट जीतकर भारत की उम्मीदें फाइनल खेलने के लिए जिंदा है, लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ भारत को दूसरा टेस्ट जीतना बहुत जरूरी है, नहीं तो टीम इंडिया की फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें टूट सकती है। ऐसे में टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट के लिए प्रैक्टिस शुरू कर दी है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: