IND vs AFG: रोहित-विराट के बाद क्या Rahul की भी होगी वापसी? 14 महीने से नहीं खेला है T20I

India vs Afghanistan T20 Series: टेस्ट और वनडे के बाद केएल राहुल की भी हो सकती है टी20 क्रिकेट में वापसी। फैसला जल्द होगा।

India vs Afghanistan T20 Series KL Rahul may return T20 cricket rohit sharma virat kohli

Image Credit: Social Media

India vs Afghanistan T20 Series: साउथ अफ्रीका के दौरे के बाद अब टीम इंडिया अफगानिस्तान के साथ 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। इस सीरीज में कैसी होगी टीम इंडिया इस पर फैंस की नजरें टिकी है। वहीं इससे पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली ने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित और विराट ने अब टी20 क्रिकेट में वापसी के संकेत दे दिए है।

विज्ञापन

अफगानिस्तान के साथ होने वाली टी20 सीरीज में रोहित और विराट खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। वहीं अब फैंस को इंतजार है कि क्या टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल भी टी20 क्रिकेट में वापसी करेंगे? रोहित शर्मा और विराट कोहली की तरह केएल राहुल ने भी पिछले 14 महीने से कोई टी20 इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला है।

विज्ञापन

क्या टी20 विश्व कप 2024 में होगी राहुल की वापसी?

केएल राहुल ने भी पिछले 14 महीने से टीम इंडिया के लिए कोई टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। ऐसे में बड़ा सवाल है कि क्या केएल राहुल भी अब टी20 क्रिकेट में वापसी करेंगे। पिछले काफी समय से राहुल टीम इंडिया के लिए वनडे और टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वनडे और टेस्ट क्रिकेट में राहुल ने विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में अपनी जगह पक्की कर ली है।

विज्ञापन

हाल ही में साउथ अफ्रीका के साथ खेली गई टेस्ट सीरीज के पहले मैच में केएल राहुल ने शानदार शतक लगाया था। इससे पहले वनडे विश्व कप 2023 में राहुल ने कमाल का प्रदर्शन किया था। अब फैंस को उम्मीद है कि केएल राहुल भी जल्द ही टी20 क्रिकेट में वापसी करेंगे। केएल राहुल ने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी इंटरनेशनल टी20 मुकाबला 10 नवंबर 2022 को इंग्लैंड के खिलाफ खेला था।

विज्ञापन

केएल राहुल का टी20 करियर

टी20 क्रिकेट में भी केएल राहुल आंकड़े काफी शानदार है। उन्होंने टीम इंडिया के लिए अभी तक 72 टी20 मैच खेले हैं, जिसकी 68 पारियों में उनके नाम 2265 रन है। टी20 क्रिकेट में केएल राहुल के नाम 2 शतक और 22 अर्धशतक है। आईपीएल में केएल राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी भी करते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ