IND vs WI: दोहरे शतक के करीब आकर गंवा बैठे विकेट, निराश 'यशस्वी' को मिला 'विराट' हौसला, देखें वीडियो

IND vs WI Yashasvi Jaiswal

IND vs WI Yashasvi Jaiswal

नई दिल्ली: टीम इंडिया के लिए 21 साल की उम्र में टेस्ट डेब्यू करने वाले यशस्वी जायसवाल ने अपने पहले ही मैच में शानदार पारी खेल क्रिकेटप्रेमियों की वाहवाही बटोर ली। वेस्ट इंडीज के खिलाफ डोमिनिका में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन जायसवाल की शानदार पारी का अंत हुआ। उन्होंने 387 गेंदों में 16 चौके-1 छक्का जड़कर 171 रन ठोके। वह टेस्ट डेब्यू में दोहरा शतक जमाकर इतिहास रचने के बेहद करीब थे, लेकिन उनकी एक चूक भारी पड़ गई। जायसवाल ने 126वें ओवर में आसानी से अपना विकेट गंवा दिया।

विज्ञापन

बाहर जाती बॉल से की छेड़खानी 

ये नजारा आखिरी बॉल पर देखने को मिला। अल्जारी जोसेफ ने गेंद डाली तो ये टप्पा पड़कर ऑफ स्टंप से थोड़ा दूर जाने लगी। यशस्वी ने इस बाहर जाती गेंद से छेड़खानी करने की कोशिश की और बॉल उनके बल्ले का किनारा लेते हुए विकेटकीपर जोशुआ दा सिल्वा की ओर उड़ गई। सिल्वा ने यहां कोई गलती नहीं की और शानदार कैच पकड़कर यशस्वी को पवेलियन रवाना कर दिया। हालांकि दोहरे शतक के करीब आकर आउट होने पर यशस्वी खुद भी निराश दिखाई दिए। यशस्वी का विकेट मिलते ही जहां विंडीज के प्रशंसक खुश हो गए तो वहीं उन्हें पवेलियन जाते-जाते विराट कोहली की शाबाशी भी मिली।

विज्ञापन

यशस्वी के नाम दर्ज हुए ये रिकॉर्ड 

यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट डेब्यू में अपनी 171 रनों की पारी से कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। वह भारत से बाहर टेस्ट डेब्यू में शतक ठोकने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने तो वहीं टेस्ट डेब्यू में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दुनिया के 24वें खिलाड़ी बन गए। भारतीय खिलाड़ियों में वह शिखर धवन के 187 और रोहित शर्मा के 177 रनों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। जायसवाल टेस्ट डेब्यू पर शतक बनाने वाले ओवरऑल 17वें भारतीय और तीसरे सलामी बल्लेबाज बने।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ