IND vs WI: रोहित शर्मा को याद आई 16 साल पुरानी ये बात, नंबर-7 पर बल्लेबाजी करने की बताई वजह
Edited By Pushpendra Sharma

IND vs WI Rohit Sharma
Edited By Pushpendra Sharma

IND vs WI Rohit Sharma
नई दिल्ली: वेस्ट इंडीज-भारत के बीच बारबाडोस में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने 5 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की। विंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 118 रन पर ढेर हो गई। स्पिन ट्रैक पर भारतीय गेंदबाज कुलदीप यादव ने 4 और रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट लेकर वेस्ट इंडीज की कमर तोड़ डाली।
इसके बाद टीम इंडिया ने ये लक्ष्य 22.5 ओवर में 5 विकेट रहते हासिल कर लिया। खास बात यह है कि कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। उन्होंने ओपनिंग में ईशान किशन और शुभमन गिल को मौका दिया। तीसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव, चौथे पर हार्दिक पांड्या, पांचवें पर रवींद्र जडेजा और छठे पर शार्दुल ठाकुर बल्लेबाजी करने उतरे। रोहित ने मैच के बाद नंबर-7 पर बल्लेबाजी करने की वजह बताई।
कप्तान रोहित ने कहा- मैंने कभी नहीं सोचा था कि पिच इस तरह से व्यवहार करेगी। टीम की जरूरत थी कि गिल-ईशान पहले गेंदबाजी करें और स्कोर बनाएं। पिच में सीमर्स और स्पिनरों के लिए सब कुछ था, हमारे गेंदबाजों ने उन्हें उस स्कोर तक सीमित रखने में अच्छा प्रदर्शन किया।
India take a 1-0 lead in the ODI series 🙌#WIvIND | 📝: https://t.co/FFklS75Jr0 pic.twitter.com/TPI1Oa5Le9
— ICC (@ICC) July 27, 2023
रोहित ने आगे कहा- हम वनडे के खिलाड़ियों को खेल का समय देना चाहते हैं। हम जब भी संभव हो उन चीजों को आजमाते रहेंगे। उन्हें 115 तक सीमित रखने के लिए हम जानते थे कि हम इन लोगों को आजमा सकते हैं। मुझे नहीं लगता कि उन्हें इस तरह के ज्यादा मौके मिलेंगे।
रोहित ने 16 साल पुराने अपने डेब्यू को याद किया। उन्होंने कहा- जब मैंने भारत के लिए डेब्यू किया तो सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करता था। आज मुझे उन दिनों की याद आ गई। दरअसल, रोहित ने आयरलैंड के खिलाफ जून 2007 में बेलाफेस्ट में डेब्यू किया था, लेकिन उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला, लेकिन इसके बाद जब उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ बेलाफेस्ट में खेलने का मौका मिला तो उन्हें सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने भेजा गया। हालांकि वे 8 रन ही बना सके थे।
रोहित ने डेब्यूटेंट मुकेश कुमार की तारीफ कर कहा- वह शानदार थे। मुकेश गेंद को अच्छी गति से स्विंग करा सकते हैं। यह देखकर अच्छा लगा कि वह क्या प्रजेंट कर सकता है। मैंने उसे घरेलू क्रिकेट में ज्यादा नहीं देखा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: