IND vs WI: भारतीय खिलाड़ियों ने वेस्टइंडीज में खेला वॉलीबॉल, मस्ती के मूड में नजर आए ईशान किशन, देखें वीडियो

IND vs WI Ishan Kishan indian players playing vollyball

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम कैरेबियाई शहर बारबाडोज पहुंच गई है। टीम के कुछ खिलाड़ी पहले ही यहां आ गए थे वहीं अब धीरे-धीरे पूरी टीम वेस्टइंडीज पहुंच गई है। बारबाडोज पहुंचते ही क्रिकेटर्स ने खुद को रिलेक्स करने के लिए बीच पर वॉलीबॉल खेला। इसका वीडियो बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।

विज्ञापन

ईशान किशन बने कैमरामैन

बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो में सभी खिलाड़ी कोच राहुल द्रविड़ के साथ बीच पर वॉलीबॉल खेलते दिख रहे हैं। वे काफी आनंद उठा रहे हैं। एकतरफ जहां हर कोई खेलने में व्यस्त है वहीं दूसरी ओर ईशान किशन कैमरामैन बने हुए हैं और सभी को रिकॉर्ड कर रहे हैं। वे पीछे से मजेदार कमेंट्री भी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में विराट कोहली, राहुल द्रविड़, यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़ समेत अन्य प्लेयर्स नए रंग में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

https://twitter.com/BCCI/status/1675790788301844480

वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तानी), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल , मो. सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।

विज्ञापन

वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारत की वनडे टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्य कुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), शार्दुल ठाकुर, आर जड़ेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, मो. सिराज, उमरान मलिक, मुकेश कुमार

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ