IND vs WI: वेस्ट इंडीज के खिलाफ T-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, यशस्वी जायसवाल-तिलक वर्मा समेत इन खिलाड़ियों ने बनाई जगह

IND vs WI

IND vs WI

नई दिल्ली: बीसीसीआई ने बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया। सीनियर पुरुष चयन समिति ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कैरेबियाई द्वीप और फ्लोरिडा, अमेरिका में खेली जाने वाली आगामी पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारत की टीम का चयन किया है। टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या को सौंपी गई है। जबकि सूर्य कुमार यादव उप कप्तान बनाए गए हैं। वहीं आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले यशस्वी जायसवाल और तिलक वर्मा को टीम में जगह मिली है। हालांकि रिंकू सिंह को मौका नहीं मिला है।

विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव बने उप-कप्तान 

टीम में सूर्यकुमार यादव को उप-कप्तान बनाया गया है। ईशान किशन, संजू सैमसन, शुभमन गिल समेत ज्यादातर चेहरे पुराने हैं। गेंदबाजी में अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, आवेश खान और मुकेश कुमार को जगह दी गई है। यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा और मुकेश कुमार ने अब तक डेब्यू नहीं किया है। जायसवाल भारत की टेस्ट स्क्वाड में शामिल हैं। विराट कोहली और नियमित कप्तान रोहित शर्मा को आराम दिया गया है।

विज्ञापन

पांच मैचों की टी-20 सीरीज 3 अगस्त से शुरू होगी। फाइनल 13 अगस्त को खेला जाएगा। सभी मैच शाम 8 बजे से खेले जाएंगे। भारतीय टीम टेस्ट, वनडे और टी-20 दौरे के लिए वेस्ट इंडीज पहुंच चुकी है। पहला टेस्ट 12 जुलाई से खेला जाएगा।

विज्ञापन

ये है टी-20 सीरीज का पूरा शेड्यूल 

3 अगस्त 2023

पहला टी20I

विज्ञापन

ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी, त्रिनिदाद

6 अगस्त 2023

विज्ञापन

दूसरा टी20I

प्रोविडेंस स्टेडियम, गुयाना

विज्ञापन

8 अगस्त 2023

तीसरा टी20I

विज्ञापन

प्रोविडेंस स्टेडियम, गुयाना

12 अगस्त 2023

विज्ञापन

चौथा टी20I

सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम, लॉडरहिल, फ्लोरिडा

विज्ञापन

13 अगस्त 2023

5वां टी20I

विज्ञापन

सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम, लॉडरहिल, फ्लोरिडा

भारत की टी20 टीम:

ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, सूर्य कुमार यादव (उप कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (कप्तान), अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, आवेश खान, मुकेश कुमार।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ