IND vs SL: कौन हैं 29 साल के जितेश शर्मा, जिन्हें संजू सैमसन की जगह टीम इंडिया की मिली कॉल, जानिए

IND vs SL Jitesh Sharma Sanju Samson

IND vs SL Jitesh Sharma Sanju Samson

नई दिल्ली: टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन चोट के कारण टी 20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने बुधवार रात उनके बाहर होने की घोषणा की। उनकी जगह टीम में जितेश शर्मा को शामिल किया गया है। जितेश शर्मा को पहली बार टीम इंडिया की कॉल मिली है। उन्होंने अब तक टीम इंडिया के लिए डेब्यू नहीं किया है। टीम इंडिया के लिए सरप्राइज कॉल पाने वाले जितेश शर्मा कौन हैं…आइए जानते हैं।

विज्ञापन

शीर्ष क्रम के विस्फोटक बल्लेबाज

अमरावती महाराष्ट्र के 29 साल के विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा ने 2012-13 कूच बिहार ट्रॉफी में मजबूत प्रदर्शन के दम पर 2013-14 सत्र में विदर्भ की सीनियर टीम में प्रवेश किया था। जहां उन्होंने 12 पारियों में दो शतक और एक अर्धशतक के साथ 537 रन बनाए। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी 2013-14 में अपनी लिस्ट ए की शुरुआत की और पहले दो सत्रों में विदर्भ के लिए केवल सीमित ओवरों के मैच खेले। उन्होंने ज्यादातर शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी की।

विज्ञापन

https://twitter.com/BCCI/status/1610684855460974592?cxt=HHwWgMDS7fPVptosAAAA

विज्ञापन

आईपीएल में 163.64 की स्ट़्राइक रेट

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2015-16 में जितेश टूर्नामेंट में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। उन्होंने 143.51 की स्ट्राइक रेट से एक शतक और दो अर्द्धशतक के साथ 343 रन बनाए। शीर्ष क्रम में उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने मुंबई इंडियंस का ध्यान आकर्षित किया। जिसके बाद उन्हें आईपीएल 2016 की नीलामी में 10 लाख रुपये में खरीदा गया। पिछले साल वह पंजाब किंग्स के लिए खेले। इस बार भी उन्हें 20 लाख में पंजाब किंग्स ने खरीदा है। उन्होंने 12 मैचों में 29.25 के औसत और 163.64 की स्ट़्राइक रेट से 234 रन जड़े। इसमें 44 रन की शानदार पारी शामिल थी। जितेश ने 2015-16 सीजन में रणजी ट्रॉफी की शुरुआत की थी।

विज्ञापन

टी 20 में 30.28 औसत और 147.93 का स्ट्राइक रेट 

जितेश फर्स्ट क्लास के 16 मैचों में 553, लिस्ट ए के 47 मैचों में 1350 और टी 20 के 76 मैचों में 1787 रन जड़ चुके हैं। टी 20 में उनका औसत 30.28 और स्ट्राइक रेट 147.93 है। उनके टी 20 प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें टीम में जगह दी गई है। हालांकि हाल के प्रदर्शन की बात करें तो लिस्ट ए में वह प्रभावी नहीं दिखे, लेकिन शायद सलेक्टर्स ने उन्हें टी 20 प्रदर्शन के दम पर चयनित किया होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ