IND vs SL: Hooda ने उड़ाए हसरंगा के होश...खड़े-खड़े लपेट दिया तूफानी छक्का, देखें

IND vs SL live Deepak Hooda hits monster six

IND vs SL live Deepak Hooda hits monster six

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टी 20 में दीपक हुड्डा ने तूफानी बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। उन्होंने मैदान के हर तरफ शॉट खेले और 41 रन बना डाले। उन्होंने महज 23 गेंदों का सामना किया और 4 छक्के समेत 1 चौका लगाया।

विज्ञापन

दीपक हुड्डा ने इस तूफानी पारी में श्रीलंका के सबसे बेहतरीन स्पिनर वानिंदु हसरंगा के खिलाफ भी एक पावरफुल छक्का ठोका, जो डीप मिड विकेट के ऊपर से सीधा दर्शकों के पास जा गिरा। यह छक्का देखकर गेंदबाज भी हैरान रह गया। हुड्डा ने इस छक्के की मदद से गेंदबाज हसरंगा के होश उड़ा दिए।

विज्ञापन

https://twitter.com/tarakStan999/status/1610299589718048773?s=20&t=3oWiP941fo-dtxeOCOuUcQ

विज्ञापन

भारत बनाम श्रीलंका पहला टी 20

भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टी 20 में टीम इंडिया ने 20 ओवर में 162 रन बनाए। हैं। इस मुकाले में टीम इंडिया के लिए दीपक हुड्‌डा और अक्षर पटेल ने शानदार पारियां खेलीं। दीपक ने 41, जबकि अक्षर ने 31 रन बनाए। इन दोनों खिलाड़ियों की पारियों के दम पर टीम इँडिया 162 रन बना सकी।

श्रीलंका 163 रन के टारगेट का पीछा कर रही

श्रीलंका 163 रन के टारगेट का पीछा कर रही है। खबर लिखे जाने तक 10 ओवर में 4 विकेट खोकर श्रीलंका ने 62 रन बना लिए हैं। क्रीज पर भानुका राजपक्षा 8, जबकि कप्तान दाशुन शनाका 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।

विज्ञापन

भारत की प्लेइंग 11

विज्ञापन

1 ईशान किशन, 2 शुभमन गिल, 3 सूर्यकुमार यादव, 4 संजू सैमसन, 5 हार्दिक पांड्या (कप्तान), 6 दीपक हुड्डा, 7 अक्षर पटेल, 8 हर्षल पटेल, 9 शिवम मावी, 10 उमरान मलिक, 11 युजवेंद्र चहल

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

विज्ञापन

1 पथुम निसानका, 2 कुसल मेंडिस (wk), 3 धनंजय डी सिल्वा, 4 चरित असलंका, 5 भानुका राजपक्षे, 6 दासुन शनाका (कप्तान), 7 वानिंदु हसरंगा, 8 चमिका करुणारत्ने, 9 महेश थीक्षाना, 10 दिलशान मदुशंका, 11 कसुन राजिथा

विज्ञापन
लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ