IND vs SA: विराट के 'इंग्लिश फैन' ने किंग को किया बर्थडे विश, इंग्लैंड को जमकर लताड़ा; Watch Video

IND vs SA, Virat Kohli English Fan: भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2023 में अपना आठवां मुकाबला खेलने उतरी। विराट कोहली का आज के दिन 35वां बर्थडे भी है।

IND vs SA Virat Kohli Fan Comes From London Criticizes England Team Watch Video

IND vs SA Virat Kohli Fan Comes From London Criticizes England Team Watch Video (Image Credit- Twitter, Youtube)

IND vs SA, Virat Kohli English Fan: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कोलकाता के ईडेन गार्डेन्स में वर्ल्ड कप 2023 का मुकाबला खेला जा रहा है। टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला खास है क्योंकि भारतीय स्टार विराट कोहली का आज जन्मदिन भी है। इस मौके पर यह मैदान नीले समुंदर में डूबा नजर आया। वहीं विराट कोहली के फैंस सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि सात समुंदर पार लंदन से भी आए।

विज्ञापन

विराट के लिए लंदन से आया जबरा फैन

विराट कोहली के इस खास फैन ने अपने चहेते खिलाड़ी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इतना ही नहीं उसने साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की जीत को भी सुनिश्चित बताया। वह बोले कि, भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ आसानी से जीत दर्ज करेगी। साथ ही अपने स्टार प्लेयर विराट के बर्थडे पर उसने उनके 49वें शतक की भी बात कही। आपको बता दें कि विराट कोहली सचिन तेंदुलकर के 49 वनडे शतक के रिकॉर्ड से एक सेंचुरी दूर हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

इंग्लैंड को जमकर सुनाया

साथ ही इस फैन ने अपनी होम टीम इंग्लैंड को जमकर सुनाया और उसके प्रदर्शन पर निराशा जताई। इस फैन ने कहा कि, इंग्लैंड ने बेहद ही खराब खेल दिखाया। साथ ही वह जॉनी बेयरस्टो पर गुस्सा करते दिखा और कहा कि, वह कर क्या रहे हैं। उन्होंने बेहद खराब प्रदर्शन किया है। गौरतलब है कि इंग्लैंड की टीम डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर आई थी लेकिन सात में से 6 मुकाबले हारकर पॉइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर है।

विज्ञापन

वीडियो में देखें पूरी खबर और देखिए इंग्लिश फैंस ने क्या-क्या कहा:-

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ