---विज्ञापन---

क्रिकेट

IND vs SA: टीम इंडिया का एक और स्टार खिलाड़ी चोटिल, केपटाउन टेस्ट खेलने पर सस्पेंस

Team India Injury Blow Capetown Test: भारतीय टीम को 3 जनवरी से होने वाले केपटाउन टेस्ट से पहले एक और इंजरी का झटका लगा है। स्टार खिलाड़ी प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गया।

Team India Injury Blow Capetown Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला तीसरे दिन ही खत्म हो गया था। वैसे तो यह मैच आज यानी 30 दिसंबर के दिन खत्म होना था। लेकिन दो पहले खत्म होने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को प्रैक्टिस का एक्स्ट्रा वक्त मिल गया। शनिवार को टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा समेत कई खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस की। इस दौरान शार्दुल ठाकुर भी प्रैक्टिस के लिए उतरे थे लेकिन वह नेट्स में चोटिल हो गए।

क्या है चोट पर अपडेट?

पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में बल्ले से उपयोगी रन और फिर गेंदबाजी में कुछ कमाल नहीं कर पाने वाले शार्दुल ठाकुर शनिवार को प्रैक्टिस सेशन में चोटिल हो गए। उनकी इस चोट की गंभीरता पर अपडेट आना बाकी है। वहीं उन्हें स्कैन के लिए जे जाया गया या नहीं इस पर भी अपडेट नहीं मिला है। पर शार्दुल ने चोट के बाद सेशन में गेंदबाजी नहीं की और गेंद लगने के बाद वह दर्द से कराहते दिखे थे। पीटीआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो में वह आइस पैक बांधे दिखे। इससे पहले मोहम्मद शमी चोटिल होकर सीरीज से बाहर हुए थे, वहीं पीठ में दिक्कत के कारण रवींद्र जडेजा पहला टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे। अब केपटाउन टेस्ट में शार्दुल के खेलने पर भी सस्पेंस खड़ा हो गया है।

---विज्ञापन---

कैसे लगी शार्दुल ठाकुर के चोट?

शार्दुल ठाकुर शनिवार को नेट सेशन में प्रैक्टिस कर रहे थे। उसी दौरान उनके एक गेंद उनके बाएं कंधे पर जा लगी। वह टीम के एक थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट के साथ शॉर्ट पिच गेंदों का अभ्यास कर रहे थे। इसी दौरान उनके गेंद लगी और वह कुछ देर के लिए बैठ गए। हालांकि, इसके बाद उन्होंने बैटिंग जारी रखी लेकिन फिर वह गेंदबाजी नहीं कर पाए। अब उनकी चोट कैसी है और कितनी गंभीर है, इसको लेकर अन्य अपडेट का इंतजार है।

---विज्ञापन---

शार्दुल ठाकुर सेंचुरियन में पहले टेस्ट के दौरान भी बल्लेबाजी करते हुए चोटिल हुए थे। अफ्रीकी गेंदबाजों ने शॉर्ट पिच गेंदों से उनको काफी टेस्ट किया था। उनके सिर पर और कंधे पर गेंद लगी थी। अब यहां प्रैक्टिस सेशन में वह फिर से चोटिल हो गए। वहीं प्रदर्शन की बात करें तो शार्दुल ने बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में उपयोगी 24 रन बनाए थे लेकिन दूसरी पारी में वह कुछ खास नहीं कर पाए। इसके बाद गेंदबाजी में भी उन्होंने कुछ खास नहीं किया और वह 19 ओवर में 101 रन देकर सिर्फ एक विकेट ले पाए।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Team India 2024: साउथ अफ्रीका के बाद इन 6 टीमों के खिलाफ होगी भारत की सीरीज, देखें शेड्यूल

यह भी पढ़ें- ‘रोहित शर्मा टीम में क्यों… विराट टेस्ट के सफल कप्तान,’ भारत के पूर्व क्रिकेटर का सबसे बड़ा हमला

---विज्ञापन---

First published on: Dec 30, 2023 07:14 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola