Team India 2024: साउथ अफ्रीका के बाद इन 6 टीमों के खिलाफ होगी भारत की सीरीज, देखें शेड्यूल

Indian Cricket Team Series Schedule Year 2024: साल 2024 में भारतीय टीम का काफी क्रिकेट एक्शन होगा। इस दौरान छह टीमों से भिड़ंत हो सकती है।

Indian Cricket Team Series Schedule 2024 IND vs ENG IND vs AUS T20 World Cup 2024 IPL 2024

Indian Cricket Team Series Schedule 2024 IND vs ENG IND vs AUS T20 World Cup 2024 IPL 2024 (Image Credit- Social Media)

Indian Cricket Team Series Schedule Year 2024: भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 2023 में शानदार प्रदर्शन किया है। इस साल भारत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप, एशिया कप, वनडे वर्ल्ड कप जैसे कई अहम टूर्नामेंट में अपना प्रदर्शन दिखाया। हालाकं, अभी भी टीम इंडिया साउथ अफ्रीका में है और 7 जनवरी 2024 तक दूसरा टेस्ट मैच खेलने के बाद टीम भारत लौटेगी। इसके बाद 11 जनवरी से टीम अपने नए साल के नए अभियान को शुरू करेगी। इस साल जनवरी से दिसंबर तक टीम इंडिया की छह टीमों से भिड़ंत पक्की हो चुकी है।

विज्ञापन

6 टीमों के खिलाफ भिड़ेगी टीम इंडिया!

हालांकि, अभी बीच में अगस्त का महीना खाली है। इसमें किसी नई सीरीज को आगे जोड़ा जा सकता है। फिलहाल इस पर अभी तक कोई अपडेट नहीं आया है। लेकिन उससे पहले जो साफ तस्वीर है उसकी बात करें तो भारत को छह टीमों का सामना करना है। इस दौरान टीम इंडिया 16 टेस्ट, 3 वनडे और 9 टी20 इंटरनेशनल खेलती नजर आएगी। यह साल टी20 वर्ल्ड कप का है तो जून 2024 से इस मेगा इवेंट का भी आयोजन होना है। आइए अब जानते हैं साल 2024 में होने वाली टीम इंडिया की सीरीज के बारे में:-

विज्ञापन
Team India Schedule T20 World Cup 2024 IND vs SA IND vs ENG IND vs AUS IND vs AFG Series Full Schedule

Team India Schedule T20 World Cup 2024 IND vs SA IND vs ENG IND vs AUS IND vs AFG Series Full Schedule

साल 2024 के लिए भारतीय टीम का सीरीज शेड्यूल

  1. 11 से 17 जनवरी- तीन टी20 इंटरनेशनल अफगानिस्तान के खिलाफ (घर में)
  2. 25 जनवरी से 11 मार्च- इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज (घर में)
  3. जुलाई- 3 टी20, 3 वनडे श्रीलंका के खिलाफ (डिटेल शेड्यूल बाकी)
  4. सितंबर- दो टेस्ट, तीन टी20 बांग्लादेश के खिलाफ (डिटेल शेड्यूल बाकी)
  5. अक्टूबर- 3 टेस्ट न्यूजीलैंड के खिलाफ (डिटेल शेड्यूल बाकी)
  6. नवंबर-दिसंबर- 5 टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ (डिटेल शेड्यूल बाकी)

विज्ञापन

अभी इसमें से अफगानिस्तान औैर इंग्लैंड सीरीज को लेकर ही बीसीसीआई की तरफ से पूरा शेड्यूल और तारीखें तय हुई हैं। वहीं बाकी चार सीरीज पर अभी आधिकारिक ऐलान व डिटेल शेड्यूल व तारीखों का इंतजार है। वहीं मार्च के अंत से मई के अंत तक आईपीएल 2024 का आयोजन होगा। फिर जून में टी20 वर्ल्ड कप 2024 यूएसए व वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में होना है। अगस्त की विंडो अभी खाली है देखना होगा कि उस दौरान टीम इंडिया का क्या शेड्यूल रहता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ