---विज्ञापन---

क्रिकेट

‘रोहित शर्मा टीम में क्यों… विराट टेस्ट के सफल कप्तान,’ भारत के पूर्व क्रिकेटर का सबसे बड़ा हमला

Rohit Sharma-Virat Kohli Test Captaincy Debate: रोहित शर्मा की कप्तानी में जहां भारत ने वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल खेला। वहीं टेस्ट में उनकी कप्तानी पर अब सवाल उठ रहे हैं।

Rohit Sharma-Virat Kohli Test Captaincy Comparison: विराट कोहली को अब तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी छोड़े दो साल का वक्त हो गया है। फिर भी कहीं ना कहीं यह डिबेट चलता ही रहता है कि क्या रोहित शर्मा से बेहतर कप्तान विराट थे? हालांकि, व्हाइट बॉल क्रिकेट में रोहित शर्मा ने टीम इंडिया को बखूबी संभाला है पर सवाल है टेस्ट क्रिकेट को लेकर। सेंचुरियन टेस्ट में जिस तरह से भारत हारा। उससे पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में मिली हार, यह सब रोहित की कप्तानी पर सवाल खड़े करने लगा है।

इसी कड़ी में भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने रोहित शर्मा पर बड़ा हमला बोला और विराट कोहली को टेस्ट टीम की कप्तानी से हटाने पर सवाल उठा दिए। उन्होंन साफतौर पर कह दिया कि विराट कोहली टेस्ट टीम में कप्तान क्यों नहीं हैं? वहीं उन्होंने रोहित शर्मा के विदेशी सरजमीं पर कप्तानी तो दूर टेस्ट टीम में शामिल होने तक पर सवाल खड़ा दिया। उन्होंने कहा कि रोहित खुद को विदेश में बतौर ओपनर साबित नहीं कर पाए हैं।

---विज्ञापन---

पूर्व क्रिकेटर का पूरा बयान

सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने अपने यूट्यूब चैनल पर इसको लेकर बड़ा सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा,’कोहली का टेस्ट में बतौर लीडर अच्छा रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने बतौर कप्तान 5000 से ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 68 टेस्ट में कप्तानी की जिसमें से 40 जीते और सिर्फ 17 हारे। ग्रीम स्मिथ, रिकी पोंटिंग और स्टीव वॉ के बाद उनके नाम सबसे ज्यादा जीत दर्ज हैं। वह टेस्ट टीम के कप्तान क्यों नहीं हैं। मैं यह सवाल उठाना चाहूंगा। वह एक बेहतर टेस्ट बल्लेबाज हैं। उनकी और रोहित शर्मा की कोई तुलना नहीं है। वह टेस्ट क्रिकेट के एक बड़े खिलाड़ीहैं। वह क्यों नहीं लीड कर रहे यह मुझे परेशान कर रहा।’

---विज्ञापन---

https://twitter.com/vkkings077/status/1738073754012643740

(नोट: यह पुराना वीडियो है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।)

---विज्ञापन---

‘रोहित शर्मा Weaker Player’

इतना ही नहीं सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने रोहित शर्मा पर बहुत बड़ा हमला किया। उन्होंने कहा,’एक वीकर प्लेयर जिन्होंने खुद को टेस्ट में भारत के बाहर बतौर ओपनर साबित नहीं किया। वह टीम में क्यों हैं।’ रोहित शर्मा के ऊपर यह अब तक का सबसे बड़ा हमला है। बद्रीनाथ ने रोहित की कप्तानी ही नहीं उनके टीम में होने पर भी सवाल खड़ा किया है। सेंचुरियन में भारतीय टीम को पारी से हार झेलनी पड़ी थी। यह टीम इंडिया के लिए काफी शर्मनाक हार रही है। अब देखना होगा कि आलोचनाओं के बीच रोहित शर्मा बतौर कप्तान और बतौर ओपनर दोनों रोल में केपटाउनट टेस्ट में क्या करते हैं?

First published on: Dec 30, 2023 06:25 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola