IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ उतरते ही रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, बनाया ये रिकॉर्ड

IND vs PAK Rohit Sharma Record

IND vs PAK Rohit Sharma Record

विज्ञापन

नई दिल्ली: टी 20 वर्ल्ड कप के तहत रविवार को भारत पाकिस्तान के बीच मेलबर्न में खेले गए मुकाबले में क्रिकेट की महाजंग देखने को मिली। इस मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। इसी के साथ उन्होंने मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दिया। आइए जानते हैं कप्तान रोहित शर्मा ने कौनसा ​रिकॉर्ड बनाया है।

8 वर्ल्ड कप खेलने वाले इकलौते खिलाड़ी

दरअसल, रोहित शर्मा 8 आईसीसी वर्ल्ड खेलने वाले दुनिया के पहले और इकलौते खिलाड़ी बन गए। इसके साथ ही वह वह अब तक हर टी 20 वर्ल्ड कप में खेलते आए हैं। रोहित शर्मा ये मुकाम हासिल करने वाले पहले भारतीय भी हैं। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा 35 साल के हैं, उन्होंने सितंबर 2007 में वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ टी 20 डेब्यू किया था। हालांकि रोहित की इस मैच में बल्लेबाजी नहीं आई, लेकिन इसके बाद हर वर्ल्ड कप में उन्होंने तूफानी प्रदर्शन कर करोड़ों दिल जीत लिए।

Advertisment

विज्ञापन

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

उनके आंकड़ों की बात करें तो वे टी 20 इंटरनेशनल में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज हैं। रोहित ने 143 मैचों की 134 ईनिंग्स में 3737 रन जड़े हैं। उनके नाम 4 शतक और 28 अर्धशतक दर्ज हैं। शतकों के मामले में भी वह टी 20 में नंबर 1 हैं। जब​कि छक्के जड़ने में भी नंबर 1, हिटमैन के नाम पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले 178 छक्के दर्ज हैं। वहीं दूसरे नंबर पर काबिज विराट कोहली ने 110 मैचों की 101 ईनिंग्स में 3712 रन बनाए हैं। दोनों बल्लेबाज रनों के मामले में काफी करीब हैं। कोहली ने रोहित के करीब तीन साल बाद 2010 में टी 20 डेब्यू किया था।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ