IND vs PAK ODI World Cup: भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया, विश्व कप में लगातार तीसरी जीत

India vs Pakistan ODI World Cup 2023 updates: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में शनिवार को भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया है। यह इस विश्व कप भारत की लगातार तीसरी जीत है।

india won 8th match vs pakistan in odi world cup virendra shehwag troll Shoaib Akhtar

भारतीय टीम की जीत।

India vs Pakistan ODI World Cup 2023 updates: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के 12वें मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से धूल चटा दी है। यह विश्व कप में भारत की लगातार तीसरी जीत है। 192 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 30.3 ओवर ही में मैच को अपने नाम कर लिया है। यह विश्व कप में भारत की पाकिस्तान के खिलाफ लगातार आठवीं जीत है।

विज्ञापन

LIVE UPDATES

IND vs PAK ODI World Cup Live: भारत ने 7 विकेट से जीता मैच

भारत ने आईसीसी विश्व कप 2023 के 12वें मुकाबले में पाकिस्तान को बुरी तरह हरा दिया है। भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया है। भारत की ओर से रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक जड़ दिया है।

IND vs PAK ODI World Cup Live: कुछ ही देर में भारत के नाम होगा मैच

भारत कुछ ही पल में पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप का 12वां मुकाबला अपने नाम करने वाला है। रोहित शर्मा के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर ने कमान संभाल ली है।

IND vs PAK ODI World Cup Live: शतक से चूके रोहित

रोहित शर्मा 63 गेंदों पर 86 रन की शानदार पारी खेलकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और इतने ही छक्के लगाए।

रोहित शर्मा की ‘ट्रिपल सेंचुरी’!

क्लिक करें और यहां पढ़ें पूरी खबर:-

पाकिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा की ‘ट्रिपल सेंचुरी’! फिर बना दिया छक्कों का ये रिकॉर्ड

IND vs PAK ODI World Cup Live: रोहित शर्मा ने लगाई फिफ्टी

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार शतक के बाद पाकिस्तान के खिलाफ भी बेहतरीन अर्धशतक जड़ दिया है। उनकी इस पारी से लो स्कोरिंग मैच में टीम इंडिया की पकड़ मजबूत हो गई।

IND vs PAK ODI World Cup Live: विराट कोहली आउट

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 16 रन बनाकर आउट हुए। हसन अली ने भारत को दूसरा झटका दिया है।

IND Vs PAK: अरिजीत सिंह का दिखा अनोखा अंदाज

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर:-

IND vs PAK: अरिजीत सिंह का दिखा अनोखा अंदाज, बाबर की विकेट पर लहराया गमछा, गांगुली की दिलाई याद

शुभमन गिल 16 रन बनाकर आउट

भारत को पहला झटका लगा है। भारत के विस्फोटक बल्लेबाज शुभमन गिल 16 के स्कोर पर आउट हो गए हैं। शाहीन अफरीदी ने गिल को चलता कर दिया है। अब बल्लेबाजी के लिए विराट कोहली आए हैं।

IND vs PAK ODI World Cup Live: भारत की बल्लेबाजी शुरू

भारतीय टीम की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। भारत की ओर से रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी ओपनिंग करने उतरी है। दोनों बल्लेबाजों ने चौके के साथ अपना खाता खोला है।

IND vs PAK ODI World Cup Live: पाकिस्तान 191 पर ऑल आउट

भारत ने पाकिस्तान को 191 रन के स्कोर पर ऑल आउट कर दिया है। एक समय ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान का स्कोर 300 के पार जाएगा, लेकिन भारतीय गेंदबाजों का ऐसा जादू चला कि पाकिस्तान 200 रनों का आंकड़ा भी नहीं छू सका।

IND vs PAK ODI World Cup Live: पाकिस्तान को लगा आठवां झटका

हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान को आठवां झटका दे दिया है। पांड्या ने मोहम्मद नवाज को सिर्फ 4 रन के स्कोर पर चलता कर दिया है।

IND vs PAK ODI World Cup Live: बुमराह ने दिलाई भारत को 7वीं विकेट

बुमराह ने भारत को दिलाई 7वीं विकेट। शादाब खान को किया क्लीन बोल्ड

IND vs PAK ODI World Cup Live: क्लीन बोल्ड हुए रिजवान

भारतीय टीम के स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह ने मोहम्मद रिजवान को 49 के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया। उनकी इस मैच में यह पहली सफलता थी और भारत को छठा विकेट मिला।

IND vs PAK ODI World Cup Live: कुलदीप का डबल धमाल

भारत के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने पहले सऊद शकील को आउट किया। अब उन्होंने इफ्तिखार को क्लीन बोल्ड कर पाकिस्तान को पांचवां झटका दिया।

IND vs PAK ODI World Cup Live: भारत को मिला चौथा विकेट

कुलदीप यादव ने सऊद शकील को LBW आउट कर भारत को चौथी सफलता दिलाई। फील्ड अंपायर ने इस पर आउट नहीं दिया था। लेकिन रोहित शर्मा के सफल DRS से भारत को विकेट मिला।

IND vs PAK ODI World Cup Live: बाबर आजम क्लीन बोल्ड

बाबर आजम को 50 के स्कोर पर मोहम्मद सिराज ने क्लीन बोल्ड कर दिया है। इसी के साथ भारत को तीसरी सफलता मिली। बाबर और रिजवान ने तीसरे विकेट के लिए 82 रनों की पार्टनरशिप की।

IND vs PAK ODI World Cup Live: बाबर आजम ने ठोका पचासा

बाबर आजम ने भारत के खिलाफ 57 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस वर्ल्ड कप के पहले दो मैचों में फ्लॉप होने के बाद आज उनका बल्ला चला है।

IND vs PAK ODI World Cup Live: 25 ओवर के बाद PAK 125-2

25 ओवर के बाद पाकिस्तान 125-2, बाबर-रिजवान क्रिज पर मौजूद

IND vs PAK ODI World Cup Live: बाबर और रिजवान टिके

अहमदाबाद की पिच पर भारतीय स्पिनर्स को मदद नहीं मिल रही है। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की जोड़ी क्रीज पर टिक गई है और 40 से ऊपर साझेदारी को पहुंचा दिया है।

शमी को नहीं खिलाने पर उठ रहे सवाल

यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर-

मोहम्मद शमी को नहीं खिलाना बड़ा सवाल, सोशल मीडिया पर फैंस हुए नाराज

IND vs PAK ODI World Cup Live: 15 ओवर के बाद PAK 79-2

15 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 79-2, बाबर-रिजवान क्रिज पर मौजूद

IND vs PAK ODI World Cup Live: हार्दिक ने किया इमाम को आउट

भारतीय टीम को हार्दिक पांड्या ने दूसरी सफलता दिलाई है। उन्होंने इमाम उल हक को 36 के स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखाया।

विराट कोहली से हुई बड़ी गलती

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर:-

पाकिस्तान के खिलाफ उतरते ही विराट कोहली से हुई बड़ी गलती, तस्वीरें हुईं वायरल

IND vs PAK ODI World Cup Live: सिराज को मिला पहला विकेट

शुरुआत में महंगे साबित होने के बाद मोहम्मद सिराज ने पाकिस्तान को पहला झटका दे दिया है। उन्होंने अब्दुल्लाह शफीक को 20 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा।

IND vs PAK ODI World Cup Live: 5 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 23-0

5 ओवर का खेल समाप्त हो गया है। पाकिस्तान का स्कोर बिना कोई नुकसान के 23 रन है।

IND vs PAK ODI World Cup Live: पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू

पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरी, क्रिज पर मौजूद अब्दुल्ला शफीक और इमाम-उल-हक।

IND vs PAK: ईशान बाहर, गिल अंदर

यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर:-

टॉस जीतकर भारत की पहले गेंदबाजी, प्लेइंग इलेवन में हुआ बड़ा फेरबदल

India vs Pakistan ODI World Cup 2023 Live updates: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हसन अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ

India vs Pakistan ODI World Cup 2023 Live updates: भारत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

India vs Pakistan ODI World Cup 2023 Live updates- भारत-पाकिस्तान मैच में टॉस जीतकर रोहित शर्मा ने गेंदबाजी का फैसला किया है।

India vs Pakistan ODI World Cup 2023 Live updates: भारत का पलड़ा भारी

India vs Pakistan ODI World Cup 2023 Live updates- पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने वर्ल्ड कप में अब तक सारे मैच जीते हैं। दोनों टीमें 7 बार आमने-सामने आई है। जिसमें पाकिस्तान एक बार भी विजयी नहीं हुआ है।

India vs Pakistan ODI World Cup 2023 Live updates: देखें दोनों टीमों के स्क्वॉड

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, शुबमन गिल, सूर्यकुमार यादव, रविचंद्रन अश्विन , मोहम्मद शमी।

पाकिस्तान टीम: अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हसन अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, फखर जमान, उसामा मीर , आगा सलमान, मोहम्मद वसीम जूनियर।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ