IND vs PAK: अरिजीत सिंह का दिखा अनोखा अंदाज, बाबर की विकेट पर लहराया गमछा, गांगुली की दिलाई याद

World Cup 2023: भारत बनाम पाकिस्तान मैच के बीच अरिजीत सिंह का अनोखा अंदाज देखने को मिला है। बाबर आजम के बोल्ड होने के बाद अरिजीत सिंह ने सौरभ गांगुली के अंदाज में जश्न मनाया है।

Arijit Singh celebrated by waving towel in air when Babar Azam was bowled

भारत बनाम पाकिस्तान।

IND vs PAK: भारत बनाम पाकिस्तान के बीच मुकाबले के दौरान अरिजीत सिंह का अनोखा अवतार देखने को मिला है। अरिजीत का ये अवतार आपने शायद ही पहले कभी देखा होगा। भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने जब बाबर आजम को बोल्ड मारा, तो अरिजीत सिंह ने अनोखे अंदाज में जश्न मनाया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अरिजीत का यह वीडियो देख फैंस खूब चटकारे ले रहे हैं।

विज्ञापन

50 के स्कोर पर पवेलियन लौटे बाबर आजम

इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जबरदस्त शुरुआत की है। दो मुकाबले में फ्लॉप होने के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने भारत के खिलाफ पारी को काफी बेहतर तरीके से संभाला और टीम को पोजीशन पर पहुंचा दिया है। इस दौरान मोहम्मद सिराज ने बाबर के कप्तान को बोल्ड मार दिया है। बाबर आजम ने 58 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली है। वह काफी खतरनाक साबित हो सकते थे, लेकिन सिराज ने उन्हें चारों खाने चित कर दिया है। इस पारी में बाबर ने 7 चौके भी लगाए हैं। इस दौरान बाबर के बोल्ड होते ही अरिजीत सिंह हवा में ब्लू रंग का गमछा लहराते नजर आए।

विज्ञापन

विज्ञापन

अरिजीत ने हवा में लहराया टीशर्ट

अरिजीत सिंह ने इस कदर जश्न मनाकर सौरभ गांगुली की याद दिला दी। सौरभ गांगुली ने साल 2002 में नेटवेस्ट ट्रॉफी में जीत हासिल करने के बाद अपनी टी शर्ट खोलकर हवा में लहराया था, गांगुली का वो जश्न मनाने का अंदाज आज भी याद किया जाता है। आज अरिजीत सिंह ने उसी अंदाज में हवा में गमछा लहराकर गांगुली की याद दिलाई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ