---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs NZ: रोहित शर्मा का एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, अब वर्ल्ड कप में बनाया छक्कों का विश्व कीर्तिमान

Rohit Sharma World Record, IND vs NZ: रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप 2023 में छक्कों का तीसरा बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है। उन्होंने 47 रन की पारी खेली।

---विज्ञापन---

IND vs NZ, Rohit Sharma World Record: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में छक्कों की झड़ी लगा दी है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में एक नहीं दो नहीं अब तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिए हैं। इस टूर्नामेंट की शुरुआत में ही रोहित ने सबसे ज्यादा इंटरनेशल छक्को का रिकॉर्ड बनाया था। उसके बाद पिछले मुकाबले में उन्होंने एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ते हुए एक साल में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड बनाया। अब सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन छक्के लगाते ही रोहित शर्मा ने एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट की तरह टीम को तेजतर्रार शुरुआत दिलाई और 29 गेंदों पर 47 रन बनाए।

हिटमैन का एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने जहां पहले सबसे ज्यादा छक्कों के मामले में क्रिस गेल को पछाड़ा था। वहीं अब उन्होंने वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में भी क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया है। क्रिस गेल ने 49 छक्के वनडे वर्ल्ड कप में लगाए थे। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन छक्के लगाते ही रोहित ने वर्ल्ड कप में 50 छक्के पूरे किए और यह वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। साथ ही मौजूदा वर्ल्ड कप में भी रोहित शर्मा सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:- IND vs NZ: सेमीफाइनल में उतरते ही विराट कोहली ने रच दिया इतिहास, सचिन तेंदुलकर से भी निकले आगे

---विज्ञापन---

रोहित शर्मा ने इसी के साथ वर्ल्ड कप में अपने 1000 रन भी पूरे किए। वहीं सेमीफाइनल में वह भारत की कप्तानी करने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान भी बने। उनसे पहले एमएस धोनी ने 33 वर्ष की उम्र में 2015 वर्ल्ड कप में टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया था। फिर विराट कोहली ने 2019 में 30 वर्ष की उम्र में भारत को

---विज्ञापन---

वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के

  • 50 – रोहित शर्मा*
  • 49 – क्रिस गेल
  • 43 – ग्लेन मैक्सवेल
  • 37 – एबी डिविलियर्स
  • 37 – डेविड वॉर्नर

एक वर्ल्ड कप एडीशन में सबसे ज्यादा छक्के

  • 27 – रोहित शर्मा (2023)*
  • 26 – क्रिस गेल (2015)
  • 22 – इयोन मॉर्गन (2019)
  • 22 – ग्लेन मैक्सवेल (2023)*
  • 21 – एबी डिविलियर्स (2015)
  • 21 – क्विंटन डी कॉक (2023)*

यह भी पढ़ें:- वर्ल्ड कप के बीच आई खुशखबरी, रिंकू सिंह की होगी टीम इंडिया में वापसी, जायसवाल-तिलक को भी मिलेगा मौका

First published on: Nov 15, 2023 02:44 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola