IND vs NZ: महज इतने छक्के और मार देते रोहित शर्मा...तोड़ डालते जयसूर्या का रिकॉर्ड
Edited By Pushpendra Sharma

IND vs NZ Rohit Sharma
Edited By Pushpendra Sharma

IND vs NZ Rohit Sharma
नई दिल्ली: भारत-न्यूजीलैंड के बीच शनिवार को रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला बोल उठा। हालांकि रोहित ने शुरुआत धीमी की, लेकिन इसके बाद ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर क्रिकेटप्रेमियों की नसों में रोमांच भर दिया। रोहित ने 47 गेंदों में 7 चौके-2 छक्के ठोक अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की। रोहित के वनडे करियर की ये 48वीं हाफ सेंचुरी थी। इसी के साथ उनके नाम एक रिकॉर्ड दर्ज होते-होते रह गया।
यदि रोहित शर्मा अपनी पारी में महज 4 छक्के और जड़ देते तो श्रीलंकाई दिग्गज सनथ जयसूर्या का रिकॉर्ड तोड़ डालते। रोहित के नाम अब वनडे करियर के 240 मैचों की 233 ईनिंग में 267 छक्के दर्ज हो गए हैं। यदि वे 4 छक्के और ठोक डालते तो श्रीलंकाई दिग्गज सनथ जयसूर्या का रिकॉर्ड तोड़ डालते। जयसूर्या के नाम वनडे करियर में 270 छक्के दर्ज हैं। रोहित तीन छक्के जड़ते ही जयसूर्या की बराबरी कर लेते। रोहित ने इस पारी में 50 गेंदों में 7 चौके-2 छक्के जमाकर 51 रन जड़े। उन्हें हेनरी शिप्ले ने 15वें ओवर में एलबीडब्ल्यू कर पवेलियन का रास्ता दिखाया।
और पढ़िए –Under 19 World Cup 2023: ‘बुलंदशहर की सनसनी’ पार्शवी चोपड़ा ने गुगली से उड़ा दिए होश, देखें वीडियो
FIFTY for @ImRo45 – his 4⃣8⃣th ODI half-century 💪 💪#TeamIndia captain is leading the charge with the bat in the chase. 👏 👏
Follow the match ▶️ https://t.co/tdhWDoSwrZ #INDvNZ | @mastercardindia pic.twitter.com/q7F69irCDq
— BCCI (@BCCI) January 21, 2023
वनडे करियर में सबसे ज्यादा छक्के ठोकने की बात की जाए तो ये का रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और अब पीसीबी के चीफ सलेक्टर शाहिद अफरीदी के नाम दर्ज है। शाहिद ने अपने वनडे करियर में 351 छक्के ठोके थे। उन्होंने ये छक्के 398 मैचों की 369 ईनिंग में जड़े थे। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर वेस्ट इंडीज के दिग्गज क्रिस गेल हैं। गेल ने 331 छक्के जड़े हैं। तीसरे स्थान पर काबिज श्रीलंकाई दिग्गज सनथ जयसूर्या ने 445 मैचों की 433 ईनिंग में 270 छक्के जड़े थे। रोहित शर्मा के बाद एमएस धोनी का नाम दर्ज है। धोनी ने अपने करियर में 229 छक्के ठोके थे।
और पढ़िए –Under 19 World Cup 2023: ‘मंत्रमुग्ध…’, 16 साल की पार्शवी चोपड़ा ने मिताली राज को बना लिया मुरीद
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: