IND vs NZ: हार्दिक पांड्या की कप्तानी में दीपक हुड्डा की गेंदबाजी ने बरपाया कहर, एक ओवर में चटका डाले 3 विकेट, देखें वीडियो

IND vs NZ 2nd T20 Deepak Hooda

IND vs NZ 2nd T20 Deepak Hooda

नई दिल्ली: भारत-न्यूजीलैंड के बीच रविवार को बे ओवल में खेल गए दूसरे टी 20 मुकाबले में टीम इंडिया ने 65 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज की। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 191 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 18.5 ओवर में 126 रन पर ढेर हो गई।

विज्ञापन

हार्दिक की कप्तानी में दीपक की गेंदबाजी

इस मैच में हार्दिक पांड्या की शानदार कप्तानी के साथ ऑलराउंडर दीपक हुड्डा ने अपनी गेंदबाजी से चकित कर दिया। पांड्या की गजब रणनीति ने दीपक हुड्डा को गेंदबाजी में मौका दिया और उन्होंने अपनी सूझबूझ भरी गेंदबाजी से न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाजों को चारों खाने चित कर दिया।

विज्ञापन

हुड्डा ने 2.5 ओवर में महज 10 रन देकर 4 विकेट चटका डाले। खास बात यह है कि हुड्डा ने इस साल फरवरी में डेब्यू करने के बाद ज्यादा मैचों में गेंदबाजी नहीं की है, लेकिन जिस तरह से उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ गेंदबाजी की उसने क्रिकेट के गलियारों में वाहवाही बटोर ली।

https://twitter.com/MehmoodRizvi/status/1594270436682248193

विज्ञापन

एक ओवर में तीन बल्लेबाजों का शिकार

हुड्डा ने 19वें ओवर में तीन बल्लेबाजों का शिकार किया। उन्होंने दूसरी गेंद पर 1 रन बनाकर खेल रहे ईश सोढ़ी को ऋषभ पंत के हाथों कैच करा पवेलियन चलता किया। इसके बाद अगली ही गेंद पर टिम साउदी को डक पर आउट कर दिया। पांचवीं गेंद पर हुड्डा ने एडम मिल्ने को अर्शदीप के हाथों कैच करा न्यूजीलैंड को मटियामेट कर भारत को शानदार जीत दिला दी।

विज्ञापन

चहल-सिराज की शानदार गेंदबाजी

इससे पहले उन्होंने न्यूजीलैंड के खतरनाक बल्लेबाज डेरिल मिशेल को 10 रन पर कैच करा पवेलियन दिखा दिया था। कप्तान पांड्या हुड्डा को ऐसे समय लेकर आए जब टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों के काफी ओवर बचे थे, लेकिन विकेट से उन्हें काफी मदद मिल रही थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

उनकी सीधी और अंदर आती गेंदों पर न्यूजीलैंड के बल्लेबाज बीट हुए और एक के बाद एक विकेट गंवा बैठे। इस मैच में वर्ल्ड कप से गायब रहे युजवेंद्र चहल ने भी शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 2 विकेट चटकाए। मोहम्मद सिराज ने 4 ओवर में 2 और भुवी-सुंदर ने एक-एक विकेट निकाला। अर्शदीप को 3 ओवर में एक भी विकेट नहीं मिला।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ