IND vs NZ: SKY ने आसमां में लगा दी आग, सूर्यकुमार यादव के तूफान से गदगद हुए सचिन-सहवाग-युवराज

IND vs NZ 2nd T20i suryakumar yadav sachin tendulkar virender sehwag yuvraj singh

IND vs NZ 2nd T20i suryakumar yadav sachin tendulkar virender sehwag yuvraj singh

नई दिल्ली: भारत-न्यूजीलैंड के बीच रविवार को खेले गए दूसरे टी 20 मैच में सूर्यकुमार यादव ने अपनी तूफानी पारी से वो आग लगाई कि सब दंग रह गए। सूर्या ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंदों में 11 चौके-7छक्के ठोक 217 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से नाबाद 111 रन कूट डाले।

विज्ञापन

एक से एक बेहतरीन शॉट

इस धमाकेदार पारी की बदौलत टीम इंडिया ने 20 ओवर में 191 रन जड़े। इसमें अकेले सूर्या के 111 रहे। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 126 रन ही बना सकी और 65 रनों से मुकाबला हार गई। सूर्या ने एक से एक बेहतरीन शॉट खेलकर मैदान के चारों ओर चौके-छक्के कूटे। उनकी तूफानी पारी से क्रिकेट के गलियारे वाहवाही से गूंज उठे हैं। सूर्या ने अपने बवंडर से दुनियाभर के क्रिकेटर्स को मुरीद बना लिया है।

विज्ञापन

रात का आकाश सूर्य से प्रकाशित

सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर कहा- रात का आकाश सूर्य द्वारा प्रकाशित किया गया है। क्या कमाल है…सूर्यकुमार यादव।

विज्ञापन

पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग और युवराज सिंह भी सूर्या की इस धमाकेदार पारी से मुरीद बन गए हैं। सहवाग ने अनोखे अंदाज में इस पारी का जश्न मनाते हुए एक फोटो ट्वीट किया। जिसमें आसमान में बादल लाल दिखाई दे रहे हैं। सहवाग ने कहा- इन दिनों SKY कुछ ऐसा है। हमेशा फायर है…अपने स्वयं के स्तर में बेहतरीन, (बहुत आगे…कोई प्रतियोगिता नहीं)

विज्ञापन

वहीं युवी ने ट्वीट कर कहा- सूर्य की आग का गवाह बना हूं। वाह शानदार खेले सूर्यकुमार यादव…

विज्ञापन

क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने तो यहां तक कह दिया। यह कहना उचित है कि सूर्या भारत के पहले सटीक टी20 बल्लेबाज हैं??

विज्ञापन

तोड़ सकते हैं रिजवान का रिकॉर्ड

सूर्या को इस धमाकेदार पारी के लिए इस साल का सातवां मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। उन्होंने इस मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ा। जिन्हें एक कैलेंडर ईयर 2016 में 6 मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड मिले थे। एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सूर्या पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान के करीब पहुंच गए हैं।

रिजवान ने पिछले साल 1326 रन जड़े थे। सूर्या अब तक 1151 रन ठोक चुके हैं। अगर वे 175 रन और बना लेते हैं तो रिजवान का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ इतिहास रच देंगे। हालांकि इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सूर्यकुमार यादव पहले ही टॉप पर हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ