IND vs NED: Virat Kohli के पास टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास रचने का सुनहरा मौका, बस बनाने होंगे इतने रन

IND vs SL Virat Kohli Most runs in ODI

IND vs SL Virat Kohli Most runs in ODI

IND vs NED: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत अपना दूसरा मैच नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगी। इस मैच को जीतकर जहां एक तरफ भारतीय टीम के पास प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर आने का मौका है वहीं दूसरी तरफ बेहतरीन फॉर्म से गुजर रहे विराट कोहली के पास एक नया कीर्तिमान हासिल करने का सुनहरा मौका है। दरअसल विराट कोहली अगर इस मैच में 73 रन बनाते हैं तो वे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में सबसे तेज़ गति से 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

महेला जयवर्धने ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

विराट कोहली के टी20 वर्ल्ड कप में 927 रन हो गए हैं और वह टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में महेला जयवर्धान और क्रिस गेल के बाद तीसरे पायदान पर हैं। इस सूची में महेला जयवर्धने एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जिनके नाम 1000 से अधिक रन दर्ज है। महेला के बल्ले से 2007 से लेकर 2014 टी20 वर्ल्ड कप तक कुल 1016 रन निकले थे।

विराट सबसे तेज

महेला जयवर्धने ने टी20 वर्ल्ड कप में 1000 रन 25 पारियों में बनाए थे, वहीं विराट कोहली ने 20 पारियों में ही 927 रन बना लिए हैं। अगर आज विराट कोहली 73 रन बनाते हैं तो वह टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ खेली थी धमाकेदार पारी

बता दें कि विराट कोहली इस समय धमाकेदार फॉर्म में है। उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ 82 रनों की पारी खेली थी। इस पारी की बदौलत ही भारतीय टीम ने पाकिस्तान को धूल चटाई थी। कोहली ने इस पारी से जो लय पकड़ी थी वो नीदरलैंड के खिलाफ मैच में भी बने रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ