IND vs ENG Yashasvi Jaiswal Injury Will Bat on Second Day Team India Tension Visakhapatnam Test

IND vs ENG: क्या यशस्वी जायसवाल दूसरे दिन नहीं करेंगे बैटिंग? एक फोटो ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन

Yashasvi Jaiswal IND vs ENG 2nd Test: भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल ने पहले दिन विशाखापट्टनम टेस्ट में 179 रन बनाए। अब दूसरे दिन उनके खेलने पर संशय है।

Yashasvi Jaiswal IND vs ENG 2nd Test: भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापट्टनम टेस्ट के पहले दिन 6 विकेट खोकर 336 रन बनाए। इस पारी में सबसे बड़ा योगदान रहा यशस्वी जायसवाल का जिन्होंने पूरे दिन बल्लेबाजी की और 93 ओवर तक नाबाद खड़े रहे। इतना ही नहीं यशस्वी ने टीम इंडिया के लिए आधे से ज्यादा रन भी बनाए। वह दिन के अंत तक 179 रन बनाकर डटे थे और पूरे दिन वह एक छोर संभाले रहे। पर दिन खत्म होते-होते कुछ ऐसा हुआ जिससे टीम इंडिया की टेंशन बढ़ गई और ऐसी अटकलें लगने लगीं कि क्या दूसरे दिन यशस्वी जायसवाल बल्लेबाजी करने नहीं उतरेंगे?

विज्ञापन

एक फोटो ने बढ़ाई चिंता

दरअसल जिन लोगों ने लाइव मैच नहीं देखा उनकी चिंता तब बढ़ी जब उन्होंने यशस्वी जायसवाल की एक फोटो देखी। दरअसल इस फोटो में जायसवाल फिजियो से इलाज करवा रहे थे। जबकि जिन्होंने लाइव मैच देखा उन्हें पता होगा कि पारी के 90वें ओवर से पहले यशस्वी जायसवाल के दाएं हाथ में कुछ दिक्कत थी। इसके बाद फिजियो भागते हुए आए और उन्होंंने सलामी बल्लेबाजी का इलाज किया। फिर वह बचे हुए चार ओवर तक क्रीज पर टिके रहे और उन्होंने आगे बल्लेबाजी की। लेकिन अभी उनकी चोट पर अपडेट नहीं आया है।

विज्ञापन

क्या दूसरे दिन बल्लेबाजी करेंगे यशस्वी?

यशस्वी जायसवाल मौजूदा समय में टीम इंडिया के सबसे उपयोगी खिलाड़ी हैं। अगर वह चोटिल हो गए तो टीम की दिक्कतें बढ़ जाएंगी। विराट कोहली, केएल राहुल और रवींद्र जडेजा पहले से ही टीम से बाहर हैं। ऐसे में अगर यशस्वी की यह दाएं हाथ की चोट जरा सी भी दिक्कत भरी हुई तो टीम मैनेजमेंट उनको दूसरे दिन बल्लेबाजी के लिए उतारकर कोई खतरा नहीं मोल लेना चाहेगा। इसलिए देखना होगा कि वह शनिवार को बैटिंग के लिए आते हैं या नहीं।

विज्ञापन

अंग्रेजों के छुड़ाए पसीने

इंग्लैंड के गेंदबाजों के यशस्वी जायसवाल के सामने पसीने छूट गए। उन्होंने 257 गेंदों का सामना किया और नाबाद 179 रन बनाए। यह उनके टेस्ट करियर का सर्वोच्च स्कोर भी है। उन्होंने इस पारी में अभी तक 17 चौके और पांच छक्के लगाए हैं। अब दूसरे दिन फैंस, टीम इंडिया और खुद यशस्वी चाहेंगे कि वह मैदान पर उतरें और अपना पहला दोहरा शतक भी जड़ें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ